एक आदमी एक खोए हुए पहाड़ की एक ग़ुम हो चुकी गुफा तक जा पहुंचा | उसे यहाँ तक आते हुए किसी ने नहीं देखा | उसके क़दमों ने कैसे भी निशाँ नहीं छोड़े और किसी का उसके पीछे उसे ढूँढने आने का तो सवाल ही नहीं था | वर्षों की तपस्या से उसने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया था कि उसे कोई नहीं जानता था, किसी की बही में उसका नाम न था | न उसके ऊपर कोई ज़िम्मेदारी थी न कोई ऐसी वजह जो चिल्ल-पों की दुनिया में उसकी राह तकती हो |
वो आज़ाद था |
वादी सुरम्य है, गुफ़ा गर्म |
गुफा में पहुँच कर उसने घास का एक मुलायम तकिया अपने लिए तैयार किया और ठन्डे पानी की नहर का एक नलका गुफा में ही ले आया | उसके आहार का ख्याल रखने के लिए वादी में बहुत था | वो गुफा में ही बस गया | यहाँ उसे कोई तकलीफ नहीं होगी उसका दिमाग शांत रहेगा |
रात हुई | वादी में भूकंप आया | गुफा गयी गिर | आदमी गया फँस | नलका रहा दूर | फलों से लदा पेड़ रहा लहलहाता लेकिन दूर |
बहुत कष्टों के बाद , एक अरसे के बाद वो अपने सुरक्षित ठिकाने पर ठिकाने लग गया |