मुफ़ासा क्या कहानी है । और ये कहानी किस वक़्त पर मैंने सुनी । लगता है मेरी मम्मी ने मेरे लिये लिखकर भेजी थी कहानी । क्या डायलॉग है किआरा का
“ बस एक बार ये तूफ़ान निकल जाए , फिर मैं कभी नहीं डरूँगी “
क्या यूँ ही हम भी नहीं अपने दिल को बहलाते । कैसे घबराई हुई कियारा को रफ़ीकी ने मुफ़ासा की कहानी सुनाई और उसे उसके इतिहास के साथ जोड़ दिया । ये कहानी कहती है कि हम अपनों से बिछड़ तो सकते हैं पर उन्हें कभी खो नहीं सकते क्योंकि वो हमारे मन में बसते हैं और हमें हमेशा राह दिखाते हैं ।