मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है
मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है
नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे
करने कुछ निकलता हूँ हो कुछ और जाता है
घुली हुई हैं हवाओं में उसके बुजुर्गों की दुआएं
मिटटी से निकल नन्हा सा अंकुर फूट जाता है
जिनसे होते हैं नाराज़ अक्सर वही बन जाते हैं लोग
सलीके से करना ऐतराज़ बड़ी मुश्किल से आता है
बरसों पहले हो चुका है जो होने वाला है कल
वक़्त अंधाधुंध, कभी इधर कभी उधर जाता है