Ye dialogue (ya aisa hi kuch) college ke aakhiri play klassroom ka hai
मैं पैदा हुआ
माँ की ममता ने मुझे मासूमियत का नक़ाब दे दिया
बड़ा हुआ तो बड़े सपनों के बोझ ने मुझे महत्वाकांक्षाओं का नक़ाब दे दिया
मैं किसी के आगे था तो किसी के पीछे
मैंने प्रतिस्पर्धा का नक़ाब ओढ़ लिया
जब इच्छा के अनुसार फल नहीं मिला तो मैंने ईर्ष्या का नक़ाब ओढ़ लिया
बस फिर क्या था
कभी पाप कभी पुण्य
कभी अच्छा कभी बुरा
कभी सच्चा कभी झूठा
कभी चालू कभी धर्मात्मा
कभी दंभी तो कभी दमित
कभी भीरु कभी भयकारी
मैं नक़ाब पे नक़ाब पहनता गया उतारता गया
पहनता गया उतारता गया
मैंने इतने नक़ाब पहने इतने उतारे
कि मेरा चेहरा छिल गया
और एक नक़ाब बन गया