: हमेशा सच बोल पाना , इस ज़माने में !
(हंसी)
: असंभव
: impossible
: नामुमकिन
: क्यूंकि सच कहा नहीं जीया जाता है
:मैं चार साल का था , चाचा मेरे पास आते, मुझे पुचकारते और कहते की
: तू तो मेरा favourite है
: झूठे थे चाचा, अरे उस दिन मैं बस एक मजदूर की सिगरेट ही तो उठा कर पी रहा था कि इतने में चाचा आये और
( थप्पड़ )
चार साल का था मैं, इतने से बच्चे को कोई मारता है क्या?
: लेकिन उस दिन चाचा ने न कुछ कहा, न कुछ सुना उन्होंने बस किया उस दिन चाचा ने अपने प्रेम को जीया
:
caferati में आने वाले हर शख्स में वो चाचा भी है और वो बच्चा भी , चाचा
जब परफॉर्म करता है तब वो ये नहीं सोचता की सामने बच्चा उसके बारे में क्या
सोचेगा
: और सामने बैठा बच्चा भी चाचा के उस सीधे, सपाट और कभी कभी मायूस सच में भी चाचा के जीवंत प्रेम को महसूस कर लेता है
: सच जब इस बोर्ड के सामने आता है तो
: अपना नाम लिखने में हिचकिचाता है
: कतराता है
: पर फिर कहीं न कहीं अपना नाम लिख देने की ताकत , सच को प्रेम देता है
: और फिर जब सच यहाँ आता है , तब उसके पास दो मिनट होते हैं
: सिर्फ दो मिनट
: पर यकीन मानिये , ये दो मिनट सच जीने के लिए काफी होते हैं
These two minutes are not the two minutes of greatness, these are the two minutes of truth.
