कल शाम मैं उन भाग्यशाली हज़ार लोगों में शामिल था जिन्होंने हज़रत निजामुद्दीन परAnkit Chadha, Bindhumalini Narayanswamy, Vedant bharadwaj और Ajay Tipaniya की खुसरौ पर म्यूज़िकल performance देखी | सुबह तक performance का रंग ज़हन में और पक्का हो गया है | अद्भुत और बेमिसाल | खुसरौ की शायरी हमने बहुत जगह सुनी है पर कल उनसे मुलाक़ात हुई | हज़रत Ankit ने सदियों का फासला तय कर खुसरौ को बिलकुल हमारे नज़दीक ला खड़ा किया | उनके किस्से अलंकृत उर्दू, कॉर्पोरेट इंग्लिश तो कभी ठेठ दिल्लीवाली हिंदी में सुनाकर हमारी उनसे दोस्ती करा दी | वेदांत और बिन्धुमालिनी जी के गीत आस-पास अभी भी कहीं हवा में तैर रहे हैं |
"Guftam ke raushan az qamar
guftaa ke rukhsaar-e man ast
Guftam ke shiiriin az shakar
guftaa ke guftaar-e man ast"
guftaa ke rukhsaar-e man ast
Guftam ke shiiriin az shakar
guftaa ke guftaar-e man ast"
ये बयान मैं इसलिए दे रहा हूँ क्यूंकि कल मैंने जाना कि 'गंगा-जमनी तहज़ीब' एक जीवंत सभ्यता है जिसका हम हिस्सा हैं | Ankit Chadha के शब्दों में कहूं तो खुसरौ की शायरी में गेंदे के एक फूल की तरह उर्दू, फ़ारसी, संस्कृत, हिदी, पंजाबी, ब्रज सबकी पंखुडियां मिल जाएंगी | पर उस फूल में जो खुशबू है वो हमारी ज़मीन की है, हमारी मिटटी की है | कहते हैं की रिश्ता चाहे एक हो पर वो होता हमेशा दो लोगों या दो चीज़ों के बीच है | और उस रिश्ते को बनाने के लिए एक फासला तय करना पड़ता है | तो कल जब खुसरौ के माध्यम से हम अपनी ज़मीन से जाकर जुड़े तो जिस आनंद की अनुभूति हुई वह अवर्णनीय है |