मुझे राजेश जी का बहुत प्रेम और आशीष प्राप्त है | यूं तो उनसे जुड़े हर शख्स को, चाहे वह उनसे कितना ही छोटा हो या कितनी ही छोटी उनसे मुलाक़ात रही हो, उनके लिए बहुत ख़ास होने का, रॉकलैंड परिवार का एक हिस्सा होने का अहसास होता ही है | फ़िर भी मेरा मानना है कि मुझे तो उनका कुछ विशेष ही स्नेह प्राप्त था | ऐसा इसलिए क्यूंकि उन्होंने इतने सारे लोगों में से मुझे चुना अपने जीवन और बिज़नस से जुड़े सिद्धांतों और कहानियों को साझा करने के लिए ताकि हम बाद में उसे पूरे रॉकलैंड परिवार के साथ बाँट सकें | यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य था | मैंने यह पाया कि उनके हर विचार में चाहे वह बिज़नस को लेकर हो या जीवन को लेकर हो उसकी फाउंडेशन में बहुत सौहार्द और सम्मान था |
अभी कुछ समय पहले ही कि बात है | मैं देश कि राजनीति पर एक political satire का मंचन कर रहा था | स्क्रिप्ट में कुछ उलझन थी, समाधान नहीं मिल रहा था | फिर एक dialogue मिला | नाटक का protagonist कहता है कि
ये लाइन मेरी नहीं हैं | ये मैं इसलिए लिख पाया क्यूंकि राजेश जी ने कई मौकों पर इस रहस्य को समझाया था - अपने आचरण से, अपने व्यवहार से और अपनी वाणी से भी |
उनसे बातचीत करने का यह दौर मेरे जीवन की अक्षय पूँजी रहेगी | इस खजाने कि कुछ बूँदें इस किताब में भी संकलित हैं - "Sankalan"|
मेरा मानना है यह वो नींव है जिसपर कोई भी व्यक्ति अपने पूरे जीवन का निर्माण कर सकता है | आज राजेश जी हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी यादें और उनका आशीष हमेशा हमारे साथ रहेगा |
उनकी स्मृति को शतशत नमन |
अभी कुछ समय पहले ही कि बात है | मैं देश कि राजनीति पर एक political satire का मंचन कर रहा था | स्क्रिप्ट में कुछ उलझन थी, समाधान नहीं मिल रहा था | फिर एक dialogue मिला | नाटक का protagonist कहता है कि
" माना परेशानियां हैं, हमारे बीच differences हैं, लेकिन क्यूँ न हम उसपर focus करें जो हम मिलकर कर सकते हैं और उसे achieve करें .... "
उनसे बातचीत करने का यह दौर मेरे जीवन की अक्षय पूँजी रहेगी | इस खजाने कि कुछ बूँदें इस किताब में भी संकलित हैं - "Sankalan"|
मेरा मानना है यह वो नींव है जिसपर कोई भी व्यक्ति अपने पूरे जीवन का निर्माण कर सकता है | आज राजेश जी हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी यादें और उनका आशीष हमेशा हमारे साथ रहेगा |
उनकी स्मृति को शतशत नमन |
P.S - इंडिया हैबिटैट सेंटर में खिंची यह फोटो राजेश जी ने मुझे और अमूल्य को अपने हस्ताक्षरों के साथ दी थी |
#HamareRajeshJi I thank you for being my inspiration for life https://t.co/jW1xo220b0— Dedh_Shaana (@apurvme) February 21, 2016
