लोग बिछड़ते नहीं हैं बह जाते हैं
ज़िन्दगी दरिया है कोई मेला थोड़ी है
हाँ सोचता था कल तक मैं कुछ और
वैसे ही सोचूं आज भी , कोई ज़िद थोड़ी है
दर्द होता है जब होता है दर्द किसीको
हम इंसान हैं कोई भगवान थोड़ी है
कोई सींग तो हैं नहीं मौत के जो डरा जाए
ज़िन्दगी से बड़ी कोई मुसीबत थोड़ी है
अपनों के लिए और क्या करेगा 'फ़िरोज़'
सहेगा जो होगा, कोई और चारा थोड़ी है
माना टूटी है लय, कविता कुछ अधूरी है
पर ठीक है, इसमें कोई बात थोड़ी है
ज़िन्दगी दरिया है कोई मेला थोड़ी है
हाँ सोचता था कल तक मैं कुछ और
वैसे ही सोचूं आज भी , कोई ज़िद थोड़ी है
दर्द होता है जब होता है दर्द किसीको
हम इंसान हैं कोई भगवान थोड़ी है
कोई सींग तो हैं नहीं मौत के जो डरा जाए
ज़िन्दगी से बड़ी कोई मुसीबत थोड़ी है
अपनों के लिए और क्या करेगा 'फ़िरोज़'
सहेगा जो होगा, कोई और चारा थोड़ी है
माना टूटी है लय, कविता कुछ अधूरी है
पर ठीक है, इसमें कोई बात थोड़ी है