अपने बुजुर्गों की बातों को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए । ये मेरा बड़ा सौभाग्य था कि 18 से 25 वर्ष की आयु तक मैंने अपने नाना कर साथ काफी समय व्यतीत किया । उनके पांव में अपना सिर नवाने का लगभग रोज़ ही अवसर प्राप्त हो जाता था । कभी मैं मिलने की ना करता तो वे कहते कि हम कब तक यहाँ और रहेंगे । तब उनकी ये बात इमोशनल ब्लैकमेल लगती थी किन्तु समय के साथ उनकी याद बढ़ती ही जाती है । कितनी बातें थीं जो उनसे पूछ सकता था सीख सकता था । अब जीवन के महत्वपूर्ण दुविधाओं में उनकी सलाह नहीं ली जा सकती बस सोचा जा सकता है कि वो होते तो क्या कहते । ऐसी ही मेरी दादी । मुझे याद आती है उनकी हंसी या दोनों हाथ ऊपर करके आशीर्वाद देना । उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्ग सदा सबके लिए मंगलकामना करते हुए ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे कोई झरना या बड़ा पेड़ जो सबको छाया देने वाला हो । जहाँ नाना और दादी मुस्कुराते मुस्कुराते स्वर्ग में लीन हुए वहीं मेरी मौसी ने हमारे लिए काल से एक लंबी लड़ाई लड़ी । मैंने महाराणा प्रताप या झांसी की रानी को नहीं देखा पर मेरी मौसी भी खूब लड़ीं । उनके जीवट को मैं बस प्रणाम करता हूँ और इस बात से बहुत डरता भी हूँ कि अब वे मुझपे पल पल नज़र रख सकती हैं। वैसे तो दुआ है कि उन्हें अब इसकी आवश्यकता नहीं होगी पर अपने जीवनकाल में जो उन्होंने मुझ पर स्नेह की वर्षा की वह जीवनभर मुझे उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी । इस कड़ी में अपने इष्ट मित्र अंकित चड्ढा की भी याद आती है । मैं उनका मित्र भी था और मुरीद भी । प्रेमवश आपको बाबा बुलाता था । इंडिया गेट पर घण्टों हमारी मुलाकातें बाबा मैं कभी भूल नहीं सकता । आप बुज़ुर्ग तो नहीं थे बाबा किन्तु साधु तो थे आप । भविष्यदृष्टा थे शायद आप तभी आपने अपने साथ एक दास्तानगोई में मुझे शामिल कर ही लिया था । आपकी विरासत को संजोने सहेजने में मैं पूरी तरह विफल हूँ और आपके जाने के बाद एक अच्छे दोस्त का किरदार मैं नहीं निभा पा रहा हूँ इस बात से बेहद कष्ट में भी हूँ । मेरी परिस्थितयों और बाध्यताओं के अब आप बेहतर ज्ञाता हैं । इस संदर्भ में ईश्वरीय प्रेरणा की आशा है । अपने प्रथम बॉस राजेश जी की भी याद कभी भूलती नहीं । ऐसी कोई वजह नहीं थी कि सबसे जूनियर एम्प्लॉयी से टॉप बॉस स्वयं ऐसा मित्रवत व्यवहार रखें और अपने जीवन से जुड़ी अनुभवों की अक्षय सम्पदा मेरे साथ साझा करें । मृत्यु के साथ जय पराजय का खेल खेलते राजेश जी का अपने परिवार के प्रति कर्तव्यबोध एक अविस्मरणीय छाप छोड़ गया है ।
ये सब मैं आज क्यों कहा रहा हूँ शायद मुझे भी नहीं पता । लेकिन आपके लिए एक अच्छी वजह यह हो सकती है कि मैंने अपने बुजुर्गों को खूब एन्जॉय किया लेकिन फिर भी लगता है कि कम किया । अगर आपके आसपास बुज़ुर्ग हैं तो उनसे खूब बातें कीजीए ।
Friday, January 8, 2021
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...