एक बार एक आदमी था । उसे कहीं पहुँचना था । उसे उसके शुभचिंतकों ने बहुत समझाया कि उस ओर न जाए, लेकिन आदमी उसकी बात मान न सका और उस पथ पर चल ही दिया । उस पथ पर उसे एक दीवार मिली । बहुत ऊंची नहीं, बहुत मजबूत भी नहीं । आदमी ने निरीक्षण किया तो उसे लगा कि ये दीवार तो कच्ची मिट्टी की बनी है, उसके लात मारते ही बिखर जाएगी । आदमी ने दीवार में लात मारी । ज़ोर से मारी । दीवार नहीं बिखरी । आदमी अपने पूरे वेग से भागकर दीवार से टकराया । दीवार टस से मस न हुई बल्कि कुछ और मज़बूत हो गई । आदमी ने सोचा दीवार टूट नहीं रही तो इसके ऊपर से कूद के निकल लिया जाए लेकिन जैसे ही आदमी ने अपने हाथ दीवार के ऊपर रखे उसके हाथ लहूलुहान हो गए । आदमी को समझ न आया कि क्या किया जाए । क्या अपने कुटुम्बियों की बात मान कर पथ बदल लिया जाए या इस दीवार से लड़ा जाए । आदमी ने सोचा यूँ हार मानना तो कोई भली बात नहीं है सो उसने अपने प्रयत्न और प्रखर कर दिए । उसने दीवार पर तरह तरह से प्रहार किए । पेड़ के तनों से लेकर लोहे के सरियों से दीवार में प्रहार किए लेकिन कोई असर नहीं । हथौड़ों से हज़ार प्रहार किए पर कोई असर नहीं । उसने गाड़ी से, क्रेन से, टैंक से हर चीज़ से दीवार पर प्रहार किए पर वो निरीह दीवार टूटनी तो दूर लगातार और मजबूत होती जाती । अंत में आदमी थक गया और दीवार से टेक लगा कर बैठ गया । मन ही मन उसने सोचा, "पथ बदल लेना ही बेहतर है" ।
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...