मेरे परनानाजी कहते थे कि हर व्यक्ति को अपने आपको हमेशा दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति समझना चाहिये । उनका ये बात कहने के पीछे और कोई गूढ़ कारण होगा किन्तु मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को ये पता होना चाहिए कि वो अपने स्वजनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है । हर व्यक्ति सिर्फ अपने होने भर से ही अपने कुटुंबियों के लिए कितना बड़ा काम करता है इसको शब्दों में बांधना बहुत मुश्किल है । आप कुछ न करते हुए भी उनके लिए बहुत कुछ करते हैं जो आपको प्रेम करते हैं । आप उनके जीवन के बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और अगर अनुमान लगाया जाए कि आप कितने लोगों के जीवन में कितने महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं तो आप इसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि आप इस संसार के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं । इसलिए कृपा कर अपना ख्याल रखें और अपने मन में रत्ती भर भी निराशा न आने दें । आपका महत्व आपकी सफलताओं और असफलताओं से बहुत बढ़कर है । आप इस संसार के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं ।
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...