मेरे अंदर जीवन की जितनी भी सुगबुग़ाहट थी
अब वो क्षीण हो चली है
अब न मैं कहीं हूँ
ना मुझे कहीं पहुँचना है
जो सपने कभी मुझे सोने नहीं देते थे
अब उन्हें सोचना भी दूभर लगता है
नए सपने देखने की
न अब मुझमें शक्ति बची है न सामर्थ्य
किसी भी बात पर अड़ने का
अपने मन का कुछ भी करने का
अब मुझमें जिगर नहीं है
जैसे किसी तूफ़ान में
किसी दुक़ान से कोई तिरपाल उड़ जाती है
वैसे ही हवा में उड़ रहा हूँ
तूफ़ान थमेगा
थमेगा
थम मत, थम मत