मुझे छोड़ दो
मेरे हाल पे
न दो न दो हल कोई
इन सवाल के
दिल में मेरे अंधेरा है
बाहर कहीं सवेरा है
सवेरे से मेरा दिल जोड़ दो
पत्थर पर फेंक दो
इसे तोड़ दो
मुझे छोड़ दो
मुझे छोड़ दो .. मेरे हाल पे
जाते जाते
कुछ कर भी गया
तो कम है
जीते जीते
मर भी गया
क्या ग़म है
जीतें सभी मैं वार दूं
अपनी इस हार पे
मुझे छोड़ दो
मेरे हाल पे
बर्फ है जमी
मेरी आँख में
गिरे आँसू नहीं
रोऊँ लाख मैं
दरिया कहीं ये मोड़ दो
मुझे छोड़ दो
मुझे छोड़ दो
मेरे हाल पे
न दो न दो हल कोई
इन सवाल के
Wednesday, February 24, 2021
Tuesday, February 23, 2021
स्थान
अपना चेहरा आईने में देखा है कभी
क्या दिखता है?
मुझे दिखता है एक टूटता हुआ तारा
एक झील में बनती हुई लहरें
एक सिग्नल दिखाई देता है मुझे
ज़ीरो वन ज़ीरो वन
तुम इंसान नहीं हो
ये समझने की भूल मत करना
तुम वो ज़मीन हो या फिर उसपे बिखरे कुछ कंकड़
जिस पर समय रूपी एक अजगर
धीरे धीरे सरक रहा है
तुम्हारा कोई निजी भाग्य या दुर्भाग्य नहीं
कुछ होना है इस दुनिया में
मग़र उसमें कुछ विलम्ब है
तब तक
तुम्हारा काम बस इस समय में रहना है
और जो कुछ भी इसमें घटित हो रहा है
उसे सहना है
अपने जीवित होने पर अभिमान मत करना
जीवन और मृत्यु के बीच जो खाई है
वो असत्य की है
ध्यान से देखोगे तो पाओगे
की जीवित और मृत
इस दुनिया में कुछ भी नहीं
जिसमें भी जीवन है
उसे मरना है
और तत्व बनना है
और फिर जीवित होना है
इस जगत का हर अणु
एक दैवीय प्रयोजन में नियुत है
तुम ईश्वर की संतान नहीं हो
उसके साधन हो
नियति एक विराट इंद्रधनुष है
जो गोलाकार है
क्या दिखता है?
मुझे दिखता है एक टूटता हुआ तारा
एक झील में बनती हुई लहरें
एक सिग्नल दिखाई देता है मुझे
ज़ीरो वन ज़ीरो वन
तुम इंसान नहीं हो
ये समझने की भूल मत करना
तुम वो ज़मीन हो या फिर उसपे बिखरे कुछ कंकड़
जिस पर समय रूपी एक अजगर
धीरे धीरे सरक रहा है
तुम्हारा कोई निजी भाग्य या दुर्भाग्य नहीं
कुछ होना है इस दुनिया में
मग़र उसमें कुछ विलम्ब है
तब तक
तुम्हारा काम बस इस समय में रहना है
और जो कुछ भी इसमें घटित हो रहा है
उसे सहना है
अपने जीवित होने पर अभिमान मत करना
जीवन और मृत्यु के बीच जो खाई है
वो असत्य की है
ध्यान से देखोगे तो पाओगे
की जीवित और मृत
इस दुनिया में कुछ भी नहीं
जिसमें भी जीवन है
उसे मरना है
और तत्व बनना है
और फिर जीवित होना है
इस जगत का हर अणु
एक दैवीय प्रयोजन में नियुत है
तुम ईश्वर की संतान नहीं हो
उसके साधन हो
नियति एक विराट इंद्रधनुष है
जो गोलाकार है
Sunday, January 17, 2021
किस्सा शायर की अधूरी नज़्म का
एक शायर की एक नज़्म थी । जिसका मतला तो बहुत सुंदर बन गया पर बाकी सभी अशार अधूरे रह गए । शायर ने बहुत कोशिश की पर नज़्म पूरी न हो सकी । वो घंटो सोचता रहता पर कोई ख्याल ही न आया । फिर उसने एक हक़ीम को बुलवा भेजा । हक़ीम ने नज़्म की नब्ज़ पकड़ कर कहा इसको आबो हवा बदलने की ज़रूरत है । शायर नज़्म को लेकर पहाड़ों पर चला गया । लेकिन वहाँ भी नज़्म की वही हालत । शायर बेकरार हो उठा और रात दिन मयखानों में बिताने लगा । धीरे धीरे नज़्म के सभी अधूरे अशआर दूसरे शायरों की नज़्मों में काम आ गए । शायर के पास बस मतला रह गया और वो उसे लेकर वापस तलहटी में आ गया ।
तुम्हारे लिए
मैं क्या लाऊँ तुम्हारे लिए
मेरी दोनों जेबें हैं खाली
न कोई गीत है मेरे पास
न कोई कहानी
मेरे पास एक किस्से का अंत है
और एक गीत का अंतरा
इन दोनों को सी भी दूँ
तो एक ही हाथ का दस्ताना बन पाएगा
तुम उससे अपने हाथ को कुछ यूं थामना
जैसे जाड़े की शामों में
कभी मैंने थामा था तुम्हें
मेरी दोनों जेबें हैं खाली
न कोई गीत है मेरे पास
न कोई कहानी
मेरे पास एक किस्से का अंत है
और एक गीत का अंतरा
इन दोनों को सी भी दूँ
तो एक ही हाथ का दस्ताना बन पाएगा
तुम उससे अपने हाथ को कुछ यूं थामना
जैसे जाड़े की शामों में
कभी मैंने थामा था तुम्हें
ऐसे लोग
कितना ज़रूरी है किसी बच्चे के लिए
उसका खिलौना
बुज़ुर्गों को कितना अच्छा लगता है
अपनों के साथ होना
बहुत क्रूर नहीं बहुत कमज़ोर है ये ज़माना
कितने लोग समझ पाते हैं
किसी की खुशी में खुश होना
किसी के ग़म में रो देना
किसी भी महफ़िल में दिल से शरीक होना
कितने लोग कर पाते हैं
अपनी मिट्टी के करीब होना
रईसी में भी फ़क़ीर होना
बिना मतलब के किसी का दोस्त होना
कितने लोग कर पाते है?
हमेशा सादगी से रहना
जो दिल में हो वो कहना
वक़्त के साथ साथ बहना
कितने लोग कर पाते हैं
जो खुशी खुशी सह लेता हो
रिश्तों में नुकसान
जो धन्यवाद करता हो
देकर के दान
ऐसे लोग कहाँ हैं
आदर्शों के लिए छोड़ देना
अपने आराम को
सुख में भी याद करना
अपने इष्ट भगवान को
ऐसे लोग कहाँ हैं
आजकल कहाँ कोई ऐसा मिल पाता है
कोई होना भी चाहे तो नहीं हो पाता है
उसका खिलौना
बुज़ुर्गों को कितना अच्छा लगता है
अपनों के साथ होना
बहुत क्रूर नहीं बहुत कमज़ोर है ये ज़माना
कितने लोग समझ पाते हैं
किसी की खुशी में खुश होना
किसी के ग़म में रो देना
किसी भी महफ़िल में दिल से शरीक होना
कितने लोग कर पाते हैं
अपनी मिट्टी के करीब होना
रईसी में भी फ़क़ीर होना
बिना मतलब के किसी का दोस्त होना
कितने लोग कर पाते है?
हमेशा सादगी से रहना
जो दिल में हो वो कहना
वक़्त के साथ साथ बहना
कितने लोग कर पाते हैं
जो खुशी खुशी सह लेता हो
रिश्तों में नुकसान
जो धन्यवाद करता हो
देकर के दान
ऐसे लोग कहाँ हैं
आदर्शों के लिए छोड़ देना
अपने आराम को
सुख में भी याद करना
अपने इष्ट भगवान को
ऐसे लोग कहाँ हैं
आजकल कहाँ कोई ऐसा मिल पाता है
कोई होना भी चाहे तो नहीं हो पाता है
Monday, January 11, 2021
किस्सा किसान के खेत में मिली चीज़ का
एक बार एक किसान अपना खेत जोत रहा था कि तभी उसका हल अटक गया । उसने खुदाई की तो एक ऐसी चीज़ निकली जिसे वो जानता नहीं था । वो उस चीज़ को एक साहूकार के पास ले गया और पूछा कि क्या वो बता सकता है कि ये क्या चीज़ है। साहूकार बोला कि वो ये तो नहीं जानता कि ये है क्या पर ये लगती बड़ी मूल्यवान कोई चीज़ है । फिर किसान उस चीज़ को एक चित्रकार के पास ले गया और फिर पूछा कि क्या वो इसे पहचान सकता है । चित्रकार ने घण्टो उस चीज़ को निहारने के बाद कहा कि वो ये तो नहीं जानता कि ये है क्या पर ये है बेहद सुंदर । फिर किसान उस चीज़ को राज्य के सेनापति के पास ले गया और उसके सामने भी अपना वही प्रश्न दोहराया । सेनापति ने कुछ देर उस चीज़ को टटोलने के बाद कहा कि मैं यह तो नहीं जानता कि यह चीज़ है क्या पर ये है बहुत ख़तरनाक । किसान उस चीज़ को लिए लिए घूम रहा था कि तभी एक फकीर ने उसकी बांह पकड़ ली और कहा, कि ये चीज़ तुम्हें जहाँ मिली थी वहीं वापस रख दो क्योंकि ये किसी का रहस्य है ।
किस्सा वक्त के बीज का
एक बार एक किसान साहूकार से लड़ने पहुंचा जो कि उसे बीज बेचता था । किसान ने कहा कि साहूकार ऐसा क्यों होता है कि मैं अच्छे वक़्त का बीज बोता हूँ और फसल बुरे वक्त की होती है? साहूकार ने कहा सुनो, अच्छा वक्त और बुरा वक्त दो भाई हैं जो एक दूसरे से जुदा नहीं हो सकते । जहां एक जाता है दूसरा उसके पीछे जाता है और जहाँ दूसरा जाता है वहाँ वो आवाज़ लगा कर पहले को बुला लेता है । इसलिए जब तुम अच्छे वक़्त का बीज बोते हो तो बुरे वक्त की फसल होती है । अगर अच्छे वक़्त की फसल चाहिए तो बुरे वक्त के बीज बो दो ।
Friday, January 8, 2021
अपने बुजुर्गों की बातों को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए । ये मेरा बड़ा सौभाग्य था कि 18 से 25 वर्ष की आयु तक मैंने अपने नाना कर साथ काफी समय व्यतीत किया । उनके पांव में अपना सिर नवाने का लगभग रोज़ ही अवसर प्राप्त हो जाता था । कभी मैं मिलने की ना करता तो वे कहते कि हम कब तक यहाँ और रहेंगे । तब उनकी ये बात इमोशनल ब्लैकमेल लगती थी किन्तु समय के साथ उनकी याद बढ़ती ही जाती है । कितनी बातें थीं जो उनसे पूछ सकता था सीख सकता था । अब जीवन के महत्वपूर्ण दुविधाओं में उनकी सलाह नहीं ली जा सकती बस सोचा जा सकता है कि वो होते तो क्या कहते । ऐसी ही मेरी दादी । मुझे याद आती है उनकी हंसी या दोनों हाथ ऊपर करके आशीर्वाद देना । उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्ग सदा सबके लिए मंगलकामना करते हुए ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे कोई झरना या बड़ा पेड़ जो सबको छाया देने वाला हो । जहाँ नाना और दादी मुस्कुराते मुस्कुराते स्वर्ग में लीन हुए वहीं मेरी मौसी ने हमारे लिए काल से एक लंबी लड़ाई लड़ी । मैंने महाराणा प्रताप या झांसी की रानी को नहीं देखा पर मेरी मौसी भी खूब लड़ीं । उनके जीवट को मैं बस प्रणाम करता हूँ और इस बात से बहुत डरता भी हूँ कि अब वे मुझपे पल पल नज़र रख सकती हैं। वैसे तो दुआ है कि उन्हें अब इसकी आवश्यकता नहीं होगी पर अपने जीवनकाल में जो उन्होंने मुझ पर स्नेह की वर्षा की वह जीवनभर मुझे उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी । इस कड़ी में अपने इष्ट मित्र अंकित चड्ढा की भी याद आती है । मैं उनका मित्र भी था और मुरीद भी । प्रेमवश आपको बाबा बुलाता था । इंडिया गेट पर घण्टों हमारी मुलाकातें बाबा मैं कभी भूल नहीं सकता । आप बुज़ुर्ग तो नहीं थे बाबा किन्तु साधु तो थे आप । भविष्यदृष्टा थे शायद आप तभी आपने अपने साथ एक दास्तानगोई में मुझे शामिल कर ही लिया था । आपकी विरासत को संजोने सहेजने में मैं पूरी तरह विफल हूँ और आपके जाने के बाद एक अच्छे दोस्त का किरदार मैं नहीं निभा पा रहा हूँ इस बात से बेहद कष्ट में भी हूँ । मेरी परिस्थितयों और बाध्यताओं के अब आप बेहतर ज्ञाता हैं । इस संदर्भ में ईश्वरीय प्रेरणा की आशा है । अपने प्रथम बॉस राजेश जी की भी याद कभी भूलती नहीं । ऐसी कोई वजह नहीं थी कि सबसे जूनियर एम्प्लॉयी से टॉप बॉस स्वयं ऐसा मित्रवत व्यवहार रखें और अपने जीवन से जुड़ी अनुभवों की अक्षय सम्पदा मेरे साथ साझा करें । मृत्यु के साथ जय पराजय का खेल खेलते राजेश जी का अपने परिवार के प्रति कर्तव्यबोध एक अविस्मरणीय छाप छोड़ गया है ।
ये सब मैं आज क्यों कहा रहा हूँ शायद मुझे भी नहीं पता । लेकिन आपके लिए एक अच्छी वजह यह हो सकती है कि मैंने अपने बुजुर्गों को खूब एन्जॉय किया लेकिन फिर भी लगता है कि कम किया । अगर आपके आसपास बुज़ुर्ग हैं तो उनसे खूब बातें कीजीए ।
ये सब मैं आज क्यों कहा रहा हूँ शायद मुझे भी नहीं पता । लेकिन आपके लिए एक अच्छी वजह यह हो सकती है कि मैंने अपने बुजुर्गों को खूब एन्जॉय किया लेकिन फिर भी लगता है कि कम किया । अगर आपके आसपास बुज़ुर्ग हैं तो उनसे खूब बातें कीजीए ।
Thursday, January 7, 2021
किस्सा गड्ढे में फंसे आदमी का
एक बार एक राहगीर को पगडंडी के किनारे किसी के रोने की आवाज़ आई । कुछ देर तलाशने के बाद उसने देखा एक आदमी एक गड्ढे में गिरा हुआ है और रो रहा है । उसने आदमी से पूछा कि क्या हुआ? आदमी बोला कि देखो किसी ने रस्ते के किनारे ये गड्ढा खोद रखा था और मैं इसमें गिर गया । राहगीर ने पूछा तो तुम इस गड्ढे से निकल क्यों नहीं आते । आदमी रोता हुआ बोला पर यह तो बिल्कुल ही अनुचित है कि मैं इस गड्ढे में गिर गया । राहगीर ने पूछा क्यों? तो आदमी बोला यों कि मैं तो कविताएं लिखता हूँ । राहगीर ने पूछा, तो? "तो ये कि मुझे गड्ढे में गिराकर किसी ने क्या हासिल कर लिया ?", आदमी बोला । राहगीर ने उसे समझाया कि ऐसे गड्ढे तो पगडंडी के किनारे अक्सर खुदे ही रहते हैं । इसमें दुख मानने की क्या बात है कि तुम भी इनमें गिर गए । आदमी ने फिर कहा कि यह तो बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं कि लोग ऐसे गड्ढे खोद देते हैं और लोगों को खबर भी नहीं होने देते । राहगीर ने कहा न्याय अन्याय अपनी जगह ठीक है, पर इस तरह गड्ढे में गिरे रहने से तुम्हें क्या लाभ होगा? मैं स्वयं कुछ दूर पर ऐसे ही गड्ढे में गिर गया था लेकिन खुद ही निकल कर बाहर आया और अब अपने पथ पर हूँ । यह कहकर राहगीर आदमी को उसी गड्ढे में छोड़ अपनी राह पर निकल पड़ा ।
Sunday, January 3, 2021
किस्सा भगवान के उपहार का
एक बार भगवान ने एक आदमी के लिए एक उपहार तैयार किया और उसे उसके घर के बाहर एक गड्ढे में छुपा दिया । अगले दिन आदमी घर से निकला पर गड्ढे में छुपे उपहार से बेखबर रहा । भगवान को आश्यर्च हुआ । सो उन्होंने वो उपहार अगले दिन अहाते में रख दिया । वहां भी उस आदमी की नज़र उस उपहार पर नहीं पड़ी । भगवान बड़ी हैरत में । उन्होंने उपहार की पैकिंग बदली और उसे आदमी के द्वार पर टांग दिया । शाम को जब आदमी आया तब उसे द्वार पर टंगा उपहार दिखा । उसने कुछ पल टटोला और फ़िर वहीं टँगा छोड़ कर चला गया । भगवान स्तब्ध हुए । उन्होंने अगले दिन उपहार पर बड़े बड़े अक्षरों में लिख दिया " ये उपहार है - तुम्हारे लिए " । फिर कुछ समय सोचने के बाद एक पंक्ति और जोड़ दी "स्वयं ईश्वर ने भेजा है" । अगली सुबह आदमी निकला तो उसका सारा घर कुनबा इकट्ठा था । सबने कहा कि तुम तो बड़े भाग्यशाली हो । ईश्वर स्वयं तुम्हारे लिए उपहार रख के छोड़ गए है । चलो अब जल्दी इसे स्वीकार करो । व्यक्ति को अपने भाग्य पर बड़ा हर्ष हुआ । उसने उपहार को अपने हाथों में थामा । इबारत पढ़ी । पर फिर उसे वहीं छोड़ कर आगे बढ़ गया । भगवान ने उसका रस्ता रोका और बोले "मैं ईश्वर हूँ, तुम्हारे लिए यह उपहार लाया हूँ, इसे ग्रहण करो, इसमें तुम्हारा मंगल ही मंगल है " । ईश्वरोपदेश सुनकर आदमी अभिभूत हो गया और नतमस्तक हो गया । पर बोला कि भगवान ये उपहार मैं नहीं ले सकता । ईश्वर ने पूछा कि इसका कारण क्या है? तो वो आदमी बोला "बस ऐसे ही, मेरा मन नहीं है । "
Monday, December 28, 2020
अक्सर ...
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिराने . ये सब शोरगुल सुनकर मुद्दा खड़ा हो गया और बड़ा हो गया .
बकवास बंद हो गयी और बात शुरू गयी .
बकवास बंद हो गयी और बात शुरू गयी .
दो टूक
सच्चा प्रेम भगवान् की तरह होता है ;
इसे कभी पाया नहीं जा सकता
...............*............................
ईश्वर बारिश की तरह होते हैं
कभी होते हैं, कभी नहीं होते हैं
ठूंठ
तुम क्या कहोगे?
की देखो ऐसा करो
ये न करके वो करो
की ये जो मैंने किया
ये तो निहायत बेवकूफी है
वगेरह वगेरह
...
और ये सब कह कर
तुम कहोगे की तुम कुछ नहीं कह रहे
और मैं वहीँ रह जाऊंगा
वैसा का वैसा
की देखो ऐसा करो
ये न करके वो करो
की ये जो मैंने किया
ये तो निहायत बेवकूफी है
वगेरह वगेरह
...
और ये सब कह कर
तुम कहोगे की तुम कुछ नहीं कह रहे
और मैं वहीँ रह जाऊंगा
वैसा का वैसा
दिन
आँखों ने एक सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए एक दिन निश्चित कर लिया.
वो दिन हर सुबह सवेरा होने से पहले ही आ जाता और शाम ढलने के बाद अपना सा मुंह लेकर चला जाता .
फिर एक दिन , दिन बूढा हो गया और मर गया .
वो दिन हर सुबह सवेरा होने से पहले ही आ जाता और शाम ढलने के बाद अपना सा मुंह लेकर चला जाता .
फिर एक दिन , दिन बूढा हो गया और मर गया .
आवाज़ दो
मुझे आवाज़ दो
दूर बहुत दूर चला जाऊंगा मैं,
मुझे आवाज़ दो।
अँधेरा मेरे कानो में साय सायं कर रहा है , मुझे आवाज़ दो।
मुझे शब्द दो
शब्दों को श्रोता और
श्रोताओं को अहसास दो।
मुझेमें भी रौशनी है
इस दिन को, शाम तो दो
मैं बातचीत करना चाहता हूँ
मुझे संवाद दो।
दूर बहुत दूर चला जाऊंगा मैं,
मुझे आवाज़ दो।
अँधेरा मेरे कानो में साय सायं कर रहा है , मुझे आवाज़ दो।
मुझे शब्द दो
शब्दों को श्रोता और
श्रोताओं को अहसास दो।
मुझेमें भी रौशनी है
इस दिन को, शाम तो दो
मैं बातचीत करना चाहता हूँ
मुझे संवाद दो।
सच क्या है ?
सच ये है की धूप है बारिश है
झूठ ये है की एक सुन्दर नीली छतरी है
छतरी धूप को भगाती नहीं धूप से बचाती है
धूप ज्यादा तेज़ हो
तो छतरी से भी कुम्हला देती है
बारिश ज़ोरों से हो
तो हाथों से छुड़ा देती है
फिर हम भागते हैं
हाथ उठाये , छतरी को थामने ।
झूठ ये है की एक सुन्दर नीली छतरी है
छतरी धूप को भगाती नहीं धूप से बचाती है
धूप ज्यादा तेज़ हो
तो छतरी से भी कुम्हला देती है
बारिश ज़ोरों से हो
तो हाथों से छुड़ा देती है
फिर हम भागते हैं
हाथ उठाये , छतरी को थामने ।
बचाव
बड़े लोगों ने,
दंगा कराया
शहर जलाया और लहू बहाया
वो बहता हुआ लहू ... मेरी चौखट तक भी आया
मैं ज़ोर से चिल्लाया
मुझे छोड़ दो भाई ! मैं एक आम इंसान हूँ
मैं उतना ही हिन्दू हूँ जितना मैं मुसलमान हूँ
दंगा कराया
शहर जलाया और लहू बहाया
वो बहता हुआ लहू ... मेरी चौखट तक भी आया
मैं ज़ोर से चिल्लाया
मुझे छोड़ दो भाई ! मैं एक आम इंसान हूँ
मैं उतना ही हिन्दू हूँ जितना मैं मुसलमान हूँ
चाँद
मैं बुलाऊं न बुलाऊं
मैं आऊं न आऊं
एक चाँद मुझसे मिलने
हर शाम छत पर आता है
जिस दिन मुझे ये बात समझ में आई
मैं छत पर गया
चाँद मुझे एकटक रहा था घूर
और मैंने पाया
कि छत कितनी भी ऊंची हो
वो चाँद से रहती है दूर
इसलिए
आज मैंने अपनी कश्ती
झील मैं उतार दी है
मैं आऊं न आऊं
एक चाँद मुझसे मिलने
हर शाम छत पर आता है
जिस दिन मुझे ये बात समझ में आई
मैं छत पर गया
चाँद मुझे एकटक रहा था घूर
और मैंने पाया
कि छत कितनी भी ऊंची हो
वो चाँद से रहती है दूर
इसलिए
आज मैंने अपनी कश्ती
झील मैं उतार दी है
सूरज की एक किरण
सूरज की किरणें रात भर दुनिया की थकान मिटने का इंतज़ार करती हैं और फिर सुबह होते ही वो सूरज से आज़ाद हो धरती पर पहुँच जाती हैं । पृथ्वी और सूरज के बीच के लम्बे काले ब्रह्माण्ड को चीरती हुई, धरती के वायुमंडल में आकर ये किरणें अपनी अपनी टोलियाँ बनाकर निकल जाती हैं । उनके होने के अहसास से पूरा जगत अनेक रंगों से भर जाता है । कोई बारिश की बूंदों के आरपार छुपम छुपाई खेलती हैं, तो कोई मंद गति से बहने वाले कोहरे पर थिरकती हैं । बहुत सी टोलियाँ नर्म घास पे जाकर कूदती हैं, उनकी रगों में स्फूर्ति भर देती हैं ।
इन्हीं में से कुछ का प्रिय खेल होता है नदी के साथ दौड़ लगाना । वो दिन भर घाट किनारे बैठी रहती हैं । जब जी आता है घाट की मिट्टी ओढ़ लेती हैं, नदी में डुबकी लगाती हैं, खेलती हैं , सहेलियों से रूठती हैं मनाती हैं । इन्हीं में से एक किरण , उत्साही, नदी में कहीं बहुत भीतर चली गई । शाम हो गई सभी किरणें उसे ढूँढने लगीं , पर वो हठी थी , नहीं आई ।
सूरज ने अपना कालीन बिछा दिया । सभी किरणों को आवाज़ दी कि अब चलो शाम हो गई है । उन्होंने अपने पिता से कहा कि एक किरण नदी में कहीं रह गई है । उसे ढूंढना पड़ेगा । सूरज उदास हो गया । उस किरण के लिए उसका मन व्याकुल हो उठा । सांझ की बेला में उसे ढूँढना मुश्किल था । सूरज समय चक्र से बंधा है ।" हमें शाम होते ही जाना पड़ेगा । अब सुबह आएँगे । "
और ऐसे सूरज अपनी सब किरणों को लेकर चला गया ।
रात होते ही खोई हुई किरण कुछ घबराई । टिमटिमाती हुई वो सतह पर पहुंची पर सूरज की कालीन सिमट चुकी थी । चारों तरफ अँधेरा था । वो डर गई । अँधेरे की दुनिया में वो अकेली थी और सबसे अलग ।
किसी तरह वो नदी के बीच एक पत्थर पर चढ़ के बैठ गई । यदा कदा नदी गर्जना करती । पत्थर पर टकराकर उसकी लहरें मानों हवा में सांप बनाती । पूरी रात किरण उसी पत्थर पर दुबकी, सहमी बैठी रही ।
सुबह हुई । सूरज ने अपना कालीन फिर बिछाया । ठिठुरती हुई किरण उसपर चढ़कर वापस सूरज के घर पहुँच गई । सब सहेलियों से मिली । फ़िर छोटी सी वो किरण सूरज पर बहुत भड़की । " मैं खो गई थी आपने मुझे ढूँढा क्यों नहीं ! " । सूरज उदास हो गया, "मैंने तुम्हे बहुत ढूँढा पर मैं प्रकृति के नियमों में फंसा हूँ , मुझे तो रोज़ उगना और ढलना है , मुझे जाना पड़ा " किरण नहीं मानी " आप सबसे शक्तिशाली हो । परम प्रतापी । सारी दुनिया में अपने जैसे अकेले । कुछ देर और नहीं रुक सकते थे ? आपको तो ये करना चाहिए था की ज़मीन पर उतरते और उस नदी को ही सुखा देते और मुझे अपने साथ लेकर आते "
सूरज झेंप गया … बड़ी देर बाद बोला " मैं तुमसे बहुत प्रेम करता हूँ , चाहता तो मैं ये था की पूरी पृथ्वी को ही वाष्प में बदल दूं और तुम्हे ले आऊं , मैं ऐसा चाहता था, ऐसी शक्ति भी है मेरे पास , पर … ऐसा करना संभव नहीं था पर … मैं रुक नहीं सकता … " । " और अगर मैं सुबह मिलती ही नहीं तो ? फ़िर , फ़िर क्या करते ? " । "… ऐसे मैं मुझे बहुत दुःख होता , शायद मैं बहुत विलाप करता "
इन्हीं में से कुछ का प्रिय खेल होता है नदी के साथ दौड़ लगाना । वो दिन भर घाट किनारे बैठी रहती हैं । जब जी आता है घाट की मिट्टी ओढ़ लेती हैं, नदी में डुबकी लगाती हैं, खेलती हैं , सहेलियों से रूठती हैं मनाती हैं । इन्हीं में से एक किरण , उत्साही, नदी में कहीं बहुत भीतर चली गई । शाम हो गई सभी किरणें उसे ढूँढने लगीं , पर वो हठी थी , नहीं आई ।
सूरज ने अपना कालीन बिछा दिया । सभी किरणों को आवाज़ दी कि अब चलो शाम हो गई है । उन्होंने अपने पिता से कहा कि एक किरण नदी में कहीं रह गई है । उसे ढूंढना पड़ेगा । सूरज उदास हो गया । उस किरण के लिए उसका मन व्याकुल हो उठा । सांझ की बेला में उसे ढूँढना मुश्किल था । सूरज समय चक्र से बंधा है ।" हमें शाम होते ही जाना पड़ेगा । अब सुबह आएँगे । "
और ऐसे सूरज अपनी सब किरणों को लेकर चला गया ।
रात होते ही खोई हुई किरण कुछ घबराई । टिमटिमाती हुई वो सतह पर पहुंची पर सूरज की कालीन सिमट चुकी थी । चारों तरफ अँधेरा था । वो डर गई । अँधेरे की दुनिया में वो अकेली थी और सबसे अलग ।
किसी तरह वो नदी के बीच एक पत्थर पर चढ़ के बैठ गई । यदा कदा नदी गर्जना करती । पत्थर पर टकराकर उसकी लहरें मानों हवा में सांप बनाती । पूरी रात किरण उसी पत्थर पर दुबकी, सहमी बैठी रही ।
सुबह हुई । सूरज ने अपना कालीन फिर बिछाया । ठिठुरती हुई किरण उसपर चढ़कर वापस सूरज के घर पहुँच गई । सब सहेलियों से मिली । फ़िर छोटी सी वो किरण सूरज पर बहुत भड़की । " मैं खो गई थी आपने मुझे ढूँढा क्यों नहीं ! " । सूरज उदास हो गया, "मैंने तुम्हे बहुत ढूँढा पर मैं प्रकृति के नियमों में फंसा हूँ , मुझे तो रोज़ उगना और ढलना है , मुझे जाना पड़ा " किरण नहीं मानी " आप सबसे शक्तिशाली हो । परम प्रतापी । सारी दुनिया में अपने जैसे अकेले । कुछ देर और नहीं रुक सकते थे ? आपको तो ये करना चाहिए था की ज़मीन पर उतरते और उस नदी को ही सुखा देते और मुझे अपने साथ लेकर आते "
सूरज झेंप गया … बड़ी देर बाद बोला " मैं तुमसे बहुत प्रेम करता हूँ , चाहता तो मैं ये था की पूरी पृथ्वी को ही वाष्प में बदल दूं और तुम्हे ले आऊं , मैं ऐसा चाहता था, ऐसी शक्ति भी है मेरे पास , पर … ऐसा करना संभव नहीं था पर … मैं रुक नहीं सकता … " । " और अगर मैं सुबह मिलती ही नहीं तो ? फ़िर , फ़िर क्या करते ? " । "… ऐसे मैं मुझे बहुत दुःख होता , शायद मैं बहुत विलाप करता "
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...