आज हमने चाचा नाना साहब को विदा दी । उनका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा का स्त्रोत है । अम्मा और अपने बड़े भाई एवं बहन की तरह उन्होंने भी एक स्वस्थ, समर्पित एवम अनुशासित जीवन जीया और पूरे संसार में अपने व्यक्तित्व का अमर आलोक फैला दिया । गणेश मंदिर की स्थापना कर और समाज में आत्मीयता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देकर वे ग़ाज़ियाबाद के सच्चे इतिहास निर्माता हुए । 'तेरा शुक्रिया है' उनका पसन्दीदा भजन था और ये वास्तव में सभी को एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की प्रेरणा देता है । प्रेमयुत उनके सम्बोधन ' ख़लीफ़ा' और 'भले आदमी' हमेशा याद आते रहेंगे । नाना और उनके बीच का प्रगाढ़ प्रेम तो विश्व के सभी भाईयों के लिए एक प्रेरणा पुंज है । बचपन में मुझे देखते ही अपने कंधे पर बिठा लेते थे और मुझे बहुत लाड़ करते थे । होली की एक फोटो में मैं उनके कंधे पर बैठा भी हुआ हूँ । उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है ये बात तो ठीक है किन्तु उनका प्रकाशित जीवन सदैव हमारा पथ प्रशस्त रखेगा और वे हमेशा हमें आशीर्वाद देते रहेंगे । उनके महान जीवन को नमन । हम पर इतना प्रेम बरसाने के लिए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि । और उनके दिखाए पथ पर चलने का संकल्प । प्यारे नानाजी । we will miss you.
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...