Tuesday, November 9, 2021
जीवनदाता
जिसे तुमने अपना जीवनदाता माना है
उसने तुम्हें ये जीवन क्यूँ दिया होगा कभी ये जाना है?
ऐसा कौन सा देना वाला हुआ है
जो निस्वार्थ बस देता जाए
कुछ तो उसकी शर्त होगी
कुछ तो होगा निहितार्थ
उसने ये सृष्टि इसलिए तो नहीं रची होगी
कि पूरी करता रहे तुम्हारी कामनाएं
तुम उसका बर्थडे मनाओ तो वो दौड़ा दौड़ा आए
जिसका तुम बनाते हो मासूम सा चेहरा
प्रेम से भरे हुए जिसके रखते हो नाम
सिर्फ तुम पर करुणा दिखाना भर ही
तो नहीं होगा उसपर काम
संसार के सभी धर्म एकेश्वरवादी हैं
ये सोच के कभी तुम्हारा कलेजा नहीं कांपा?
सिर्फ एक ही है ईश्वर
और कोई नहीं
न कोई सलाह देने वाला
न कोई संशय प्रकट करने वाला
और उस पर ग्रहों पर जीवन चलाए रखने जैसा
हताशा भरा काम
कभी सोचा है
उसका भी दिमाग घूम सकता है
युगों में कुछ पल के लिए
वो भी झुंझला सकता है
कभी सोचा है
जिसपर तुम विश्वास करते हो
उसका खुद पर अविश्वास उतपन्न हो जाए तो क्या होगा?
सारा दिन
सारा दिन अंधेरी कोठरी में बीत जाता है
मेरे कहने से कोई उजाला नहीं करता
इस हद उचट गया दुनिया से मेरा मन
हो दोस्ती या दुश्मनी दिल से नहीं करता
रसहीन ये अशार हैं पर मैं भी क्या करूँ
मुद्दतों से मुझसे कोई इस्लाह नहीं करता
एक बेंच पर बैठ गया हूँ बीच दौड़ में
कोई हारे जीते मैं परवाह नहीं करता
छोटा होना
मुझे लगता है मैं छोटा होता जा रहा हूँ
में इतना छोटा हो गया हूँ जैसे मटर का कोई दाना
मुझे मेरे सामने हर आदमी
एक विशाल पहाड़ जैसा दिखता है
और चींटियाँ जैसे जंगली जानवर
मेरे सामने चीनी का एक दाना रखा है
किसी चट्टान जैसा
मैंने पूछा ये क्या है?
तो वो बोले ये फ़ल है
उसका
जो तुमने किया है
वक्त आने पर जब आदमी बड़ा नहीं होता
तो वक़्त उसे झट से छोटा कर देता है
जब आदमी बड़ा होता है
तो उसका आकार उसके दिल के आकार जितना होता है
अगर आदमी का दिल बड़ा हो जाए
तो आदमी का कद भी बड़ा हो जाता है
जिसका दिल मटर जैसा हो जाए
तो वो भी मटर जैसा हो जाता है
में इतना छोटा हो गया हूँ जैसे मटर का कोई दाना
मुझे मेरे सामने हर आदमी
एक विशाल पहाड़ जैसा दिखता है
और चींटियाँ जैसे जंगली जानवर
मेरे सामने चीनी का एक दाना रखा है
किसी चट्टान जैसा
मैंने पूछा ये क्या है?
तो वो बोले ये फ़ल है
उसका
जो तुमने किया है
वक्त आने पर जब आदमी बड़ा नहीं होता
तो वक़्त उसे झट से छोटा कर देता है
जब आदमी बड़ा होता है
तो उसका आकार उसके दिल के आकार जितना होता है
अगर आदमी का दिल बड़ा हो जाए
तो आदमी का कद भी बड़ा हो जाता है
जिसका दिल मटर जैसा हो जाए
तो वो भी मटर जैसा हो जाता है
no one is indispensible
जब हम कॉलेज की नाट्य संस्था के सदस्य बने थे तब हमें जो पहला सबक सिखाया गया था वो ये था , " एक बात हमेशा याद रखना, no one is indispensible" । मतलब ये कि तुम भले ही कितना ही अच्छा काम करो कभी ये मत सोच लेना कि तुम्हारे बाद कोई और नहीं कर पाएगा या सोसायटी तुम्हारे बगैर नहीं चल पाएगी । सोसायटी के अपने नियम हैं और अपना एक कल्चर जिसमें किसी भी किस्म की ढिलाई किसी के लिए बर्दाश्त नहीं कि जाएगी । वास्तव में ये एक ऐसा सार्वभौमिक सत्य है जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए । फिर चाहे वो कोई भी रिश्ता हो - पेशेवर या व्यक्तिगत । जब भी आप अपने पिछले कारनामों के बल पर किसी भी रिश्ते की बुनियादी तहज़ीब का पालन करना गैर ज़रूरी समझने लगते हैं तो समझ लीजिए कि उल्टी गिनती शुरू ।
मेरी मौसी की मुर्गी
आज मेरी मौसी का जन्मदिन है । मेरी मौसी मुझे हमेशा अपनी मौसी का एक किस्सा सुनाती थी । मौसी अपनी मौसी के साथ बाज़ार गईं थीं । किसी जूते चप्पल की दुकान पर । सारी खरीददारी करने के बाद मौसी की मौसी ने मौसी को पूछा कुछ लोगी? मौसी को उस दुकान में एक मुर्गी पसंद आ गई थी । वो एक प्लास्टिक की मुर्गी थी जो बड़ी सुंदर थी और अंडे भी देती थी । मौसी ने कहा वो ये मुर्गी लेंगी । मौसी की मौसी ने दुकान वालों को कहा कि ये मुर्गी हमें दे दो हमारी बेटी को पसंद आ गई है । अब दुकान तो जूते चप्पल की थी । वो मुर्गी तो बस शो-पीस थी । लेकिन फिर भी मौसी की मौसी के कहने पर दुकान वालों ने वो मुर्गी मौसी को दे दी । मौसी ये किस्सा सुनाते वक़्त कहती थीं कि उस दिन उन्हें अपनी मौसी बहूत (बहुत से ज़्यादा बहूत) अच्छी लगीं । मुझे भी मेरी मौसी बहूत अच्छी लगती हैं । और मैं उन्हें हमेशा miss करता हूँ ।
19।07।21
सपना
कभी कोई बुरा सपना देखते हुए ये ख्याल आया है कि शायद ये सपना है? मुझे कभी कभी आया है । ये ख्याल आते ही दिल को तसल्ली मिल जाती है कि ये जो भय है वो मेरा अपना नहीं है । जीवन भी ऐसा ही एक स्वप्न है । इसमें मिलने वाले किसी भी आनंद या दुख को अपना निजी आनंद या दुख मत मानो । ये जीवन बस एक वीडियो गेम है जो ईश्वर तुम्हारे साथ खेल रहा है । इसमें तुम्हारा कुछ भी नहीं । तुम इस स्वप्न से बिल्कुल सकुशल बाहर निकल आओगे । ये सच बात है ।
सबक
पहली नौकरी का पहला सबक याद आता है ।
" आपको decision शब्द का मतलब पता है? Decision का root word है to cut off । यानि कि जब हम decision लेते हैं तो बाकि सारी संभावनाओं से नाता तोड़ लेते हैं । जब तक बाकि सम्भावनाओं का मोह रहेगा तब तक decision नहीं लिया जा सकता । तो बताइए मिस्टर, आप decision ले सकते हैं? "
अद्भुत सबक था जिसे शायद मैं आजतक भी पूरा समझा नहीं हूँ ।
" आपको decision शब्द का मतलब पता है? Decision का root word है to cut off । यानि कि जब हम decision लेते हैं तो बाकि सारी संभावनाओं से नाता तोड़ लेते हैं । जब तक बाकि सम्भावनाओं का मोह रहेगा तब तक decision नहीं लिया जा सकता । तो बताइए मिस्टर, आप decision ले सकते हैं? "
अद्भुत सबक था जिसे शायद मैं आजतक भी पूरा समझा नहीं हूँ ।
किस्सा पागल सिरफिरे का
एक बार एक नगर में एक पागल सिरफिरा था । कहते हैं वो अपनी गठरी में कोई खज़ाना दबाए घूमता था जिसे वो किसी को भी न दिखाता । दिन भर सड़कों पर फिरता और कोई कुछ दे तो भी न लेता । जाने बसर कैसा करता था । एक दिन उसकी और उसके ख़ज़ाने की बात राजा के कान तक पहुंची । आदेश जारी हुआ कि खज़ाना हासिल किया जाए और राज्य की संपत्ति में जोड़ा जाए । सैनिकों ने सिरफिरे को घेरा । पहले प्यार से समझाया फिर मार से समझाया । लेकिन मरा गठरी छोड़ने को राज़ी ही न था । सैनिकों ने उसे खूब मारा । हाथों से मारा, छड़ी से मारा, जूतों से मारा, बेरहमी बड़ी से मारा । लेकिन गठरी नहीं छुड़ा पाए । उसके शरीर से खाल खींचना आसान था पर गठरी से माल खींचना असम्भव । वो बोला कुछ भी हो जाए मैं अपनी गठरी राजा के तो क्या किसी के हाथ नहीं लगने दूंगा । ये कहकर वह पूरी गठरी ही निगल गया और मर गया । एक्स रे किया तो दिखा की गठरी में कागज़ की इबारतों के सिवा कुछ न था । डॉक्टरों ने बताया कि और कुछ नहीं चार कविताएँ और दो कहानियां चबा गया ।
Tenet
ये बात दुनिया बनने से पहले की है । भगवान और शैतान दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे । शैतान दिन भर कंचे खेलता था और अपना समय नष्ट करता रहता था । वहीं भगवान दुनिया बनाने में लगे थे । शैतान ने उनसे पूछा, "ये तुम क्या बना रहे हो ? " , भगवान ने बताया कि वो दुनिया बना रहे हैं । शैतान ने पूछा इस दुनिया में क्या होगा? तो भगवान ने बताया कि दुनिया में लाखों सितारे होंगे, लाखों सितारों के लाखों सौर मंडल, सौर मण्डलों में ग्रह, ग्रहों में अरबों तरह के पदार्थ, असंख्य तरह का जीवन, हर प्राणी की असंख्य तरह की चिंताए, इच्छाएँ... और भी बहुत कुछ । शैतान ऐसे ख्याली पुलाव सुनकर हँस पड़ा । वो बोला इतना सब कुछ, तुम बनाओगे कैसे? भगवान ने कहा, मेरे पास समय ही समय है, बना लूंगा । शैतान बोला समय! कैसे? तो भगवान ने समय की एक ईंट उठाई और कहा "देखो ये एक पल है । इसी से मैंने एक कमरा बनाया है, ये थोड़ा छोटा है, एक सदी बराबर" फिर उन्होंने एक हॉल दिखाया , "देखो, ये एक युग है , अब बस इसमें पार्टीशन करने बचे हैं " , " ये सीढ़ी देख रहे हो ये ऊपर भविष्य में जाती है, उससे नीचे उतरो तो अतीत में पहुंचते है " । "शैतान, ये मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, हर कमरे में एक साथ काम चल रहा है, कहीं नींव डाल रहा हूँ, तो कहीं पेंट कर रहा हूँ तो कहीं प्लास्टर । रिपेयर का काम भी साथ साथ चल रहा है " । इस तरह भगवान ने शैतान को अपनी दुनिया का पूरा टूर दिया और फिर थकने के बाद बोले, आओ कुछ देर लिविंग रूम में सुस्ताते हैं । लेकिन जैसे ही लिविंग रूम की लोकेशन पर पहुंचे तो देखा क्या कि वो तो अपनी जगह से नदारद था । भगवान हैरान रह गए, बोले यहीं तो था लिविंग रूम मैनें सुबह ही उसे रिपेयर किया था । " वो", शैतान सकपकाते हुए बोला, " वो तो मैंने नष्ट कर दिया"
Caferati
Caferati हर महीने के दूसरे (या चौथे) शुक्रवार को होने वाला एक open mic event हुआ करता था जो indian habitat center में होता था । मैं 2011-13 तो उसमें बराबर हिस्सा लिया ही करता था । रंगमंच और फिल्मों के कई उम्दा कलाकारों से मुलाक़ात caferati की ही देन है । किंतु मैं वहां सिर्फ और सिर्फ अपने बाबा यानि मेरे इष्ट मित्र अंकित चड्ढा से मिलने ही जाता था । उन्हीने ही मुझे caferati की राह दिखाई थी । Caferati के नियम सरल थे - open air auditorium पर एक white board रख दिया जाता था जिस पर एक से लेकर पच्चीस तक नम्बर लिखे होते थे । आप किसी भी स्थान पर अपना नाम लिख दीजिये और फिर आपको 2 मिनट मिलते थे अपना कुछ भी original सुनाने के लिए । 1 घण्टे के इस कार्यक्रम के बाद habitat की ओर से चाय और बिस्किट भी रहते थे । सुंदर दिन थे वे ।
एक नाटक के बारे में
Samuel Beckett का लिखा नाटक Waiting for Godot उन नाटकों में से है जो एक बार पढ़ लिए जाने के बाद हमेशा ज़हन में ताज़ा रहते हैं । क्या आपने वो नाटक पढा है? होता क्या है उसमें, दो अजनबी लोग Godot नाम के व्यक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं । बस इंतज़ार । नाटक खत्म हो जाता है किंतु इंतज़ार खत्म नहीं होता । ये Godot है कौन? इसका भी जवाब नाटक नहीं देता । लेकिन वो कोई ऐसा व्यक्ति है जिसका इतना इंतज़ार किया जाना जायज़ है । क्या वो कोई उम्मीद है ? या फिर है कोई अधिकार ? क्या वो न्याय है या फिर प्रेम? वो कोई ख्वाब है क्या या फिर कोई हादसा जो ख़त्म नहीं हो रहा? Godot जीवन है या मृत्यु? एक दर्शक के रूप में आप इन्हीं सब सवालों को अपने मन में गढ़ते हो और इनके जवाब भी सोचते रहते हो । नाटक अपनी धीमी गति से चलता रहता है । क्योंकि उसमें तो बस दो लोग हैं - जो इंतज़ार कर रहे हैं ।
अपमान का दंश
हाल ही में बलराज साहनी साहब की आत्मकथा पढ़ी । उस किताब का पहला वाकया कुछ यूं है कि साहनी साहब एक बड़े सितारे हैं । और वे अपनी सभी डेट्स एक डायरी में नोट कर लिया करते हैं । ऐसे ही एक काफी व्यस्त दिन में से समय निकाल कर के वे एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए जब पहुंचे तो डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि उनका शॉट आज नहीं कल है । और ये टका से जवाब देने के बाद उनसे सीधे मुंह बात भी नहीं की । साहनी साहब ने खुद को ठगा सा महसूस किया क्योंकि न वो ये फ़िल्म करना चाहते थे न उनके पास समय था । वे राज़ी सिर्फ इसलिए हुए थे क्योंकि इसी डायरेक्टर ने उनसे बहुत आरज़ू मिन्नत कर के उन्हें मनाया था और आज की डेट भी उसी ने तय की थी । उनके रुतबे के सामने ये डायरेक्टर एक नौसिखिया ही था और उसके मरहूम वालिद साहब से अपने अच्छे तालुक्कात के चलते ही साहनी साहब राज़ी हुए थे । इस सारे सिलसिले से साहनी साहब ने खुद को बहुत अपमानित महसूस किया और किताब में वे लिखते हैं कि वे पूरे रास्ते सोचते रहे कि इस अपमान का बदला कैसे लिया जाए । उस डायरेक्टर को बहुत डाँटा जाए या उसका फ़ोन ही न उठाया जाए । उन्होंने सोचा बहुत किंतु किया कुछ नहीं ।
ये पूरी बात मैं आपको क्यों बता रहा हूँ ? क्यूंकि मैं समझ नहीं पा रहा कि साहनी साहब ने इस किस्से से ही अपने जीवन की कहानी बयां करनी क्यूँ शुरू की । संभवतः अपमान का दंश झेलना, विष के घूंट पीना एक ऐसी घटना है जो हर व्यक्ति केजीवन में एक से अधिक बार घटित होती ही है । अपनी शक्ति और सामर्थ्य से विपरीत और अपनी प्रकृति के अधीन हम इसका कोई प्रत्युत्तर भी नहीं दे पाते हैं । शायद साहनी साहब यही कहना चाहते हों, कि बंधुवर आप अकेले नहीं है ।
ये पूरी बात मैं आपको क्यों बता रहा हूँ ? क्यूंकि मैं समझ नहीं पा रहा कि साहनी साहब ने इस किस्से से ही अपने जीवन की कहानी बयां करनी क्यूँ शुरू की । संभवतः अपमान का दंश झेलना, विष के घूंट पीना एक ऐसी घटना है जो हर व्यक्ति केजीवन में एक से अधिक बार घटित होती ही है । अपनी शक्ति और सामर्थ्य से विपरीत और अपनी प्रकृति के अधीन हम इसका कोई प्रत्युत्तर भी नहीं दे पाते हैं । शायद साहनी साहब यही कहना चाहते हों, कि बंधुवर आप अकेले नहीं है ।
Friday, June 11, 2021
किस्सा एक पेड़ का
एक बार एक पेड़ था । लम्बा और हराभरा । उसे अपनी कद, काठी, घनत्व और हरियाली पर बड़ा रश्क था । एक दिन उसे लगा कि उसके पाँव में कुछ है । उसने पाँव उठा कर देखे वो चीज़ नहीं निकली । उसने पानी में पांव भिगोकर देखे वो चीज़ नहीं निकली । वो छटपटाने लगा । उसने हवा में झूलकर देखा वो चीज़ नहीं निकली । फिर उसने एक लकड़हारे से एक कुल्हाड़ी मोल ली और लगा अपने पांव के नीचे मारने । वो चीज़ धीरे कट गई और अलग हो गई । पेड़ लहराया और धराशाई हो गया । वो जिसे वो काट रहा था वो उसकी जड़ें थीं । आपको तो ये बात पहले ही मालूम हो गई थी मैं जानता हूँ लेकिन पेड़ को ये बात कुल्हाड़ी के आखिरी वार तक भी समझ नहीं आई ।
Saturday, April 17, 2021
दधीचि
मैं जहाँ कदम रखता हूँ
दलदल बन जाता है
जिधर फिसलता हूँ
रास्ता निकल आता है
मेरे सब सपने बिखर जाते हैं
और कहीं से बिन मांगे
वरदान मिल जाते हैं
कोई मुझे पकड़ के खींच रहा है
पर उसकी कलाइयां बहुत नाज़ुक हैं
मेरे अंदर
भीतर बहुत भीतर
एक देवता बैठा है
वो मुझे पुकार रहा है
उसे मुझसे कुछ चाहिए
मैं उसके लिए क्या कर सकता हूँ ?
उसके अगर किसी काम मुझे आना है
तो अपनी हड्डियों तक को गलाना है
और एक गदा बनाना है
मनुष्यों के काम देवता आ सकें
इसके लिए मनुष्यों को काम आना है
Tuesday, April 6, 2021
अच्छा गीत
गीत तो अच्छा लिखा है तुमने
पर ये गाना कैसे बनेगा ?
इसमें वो बात नहीं है
धुन पे ढल सके
इतनी इसकी बिसात नहीं है
कुछ कहने चला था पहला मिसरा
दूसरा उसे जाने कहाँ ले गया
और अब ये देखो
मिलता मिलता मीटर
मिलीमीटर से रह गया
तुम अक़्सर लय नहीं पकड़ पाते हो
और कई कई जगह तो
काफ़िया भी नहीं जोड़ पाते हो
पर फिर भी अच्छा लग रहा है
मुझे ये गाना
इसमें ऐसी बहुत सी बातें हैं
जो दिल को छू सकती हैं
पर कोई दिल को छूती नहीं
और यही बात मुझे इस गाने की अच्छी लगती है
इस गाने को सुनना ऐसा है जैसे
एक काँच के डिब्बे में बैठ कर
तेज़ बारिश का आनंद लेना
ऐसी बारिश जिसमें मेरा जूता भीग नहीं सकता
और मुझे ज़ुखाम हो नहीं सकता
सच पूछो तो ऐसा ही गाना सुनना चाहता था मैं
सो तुमने मुझे सुना दिया
अच्छा
शुक्रिया
पर ये गाना कैसे बनेगा ?
इसमें वो बात नहीं है
धुन पे ढल सके
इतनी इसकी बिसात नहीं है
कुछ कहने चला था पहला मिसरा
दूसरा उसे जाने कहाँ ले गया
और अब ये देखो
मिलता मिलता मीटर
मिलीमीटर से रह गया
तुम अक़्सर लय नहीं पकड़ पाते हो
और कई कई जगह तो
काफ़िया भी नहीं जोड़ पाते हो
पर फिर भी अच्छा लग रहा है
मुझे ये गाना
इसमें ऐसी बहुत सी बातें हैं
जो दिल को छू सकती हैं
पर कोई दिल को छूती नहीं
और यही बात मुझे इस गाने की अच्छी लगती है
इस गाने को सुनना ऐसा है जैसे
एक काँच के डिब्बे में बैठ कर
तेज़ बारिश का आनंद लेना
ऐसी बारिश जिसमें मेरा जूता भीग नहीं सकता
और मुझे ज़ुखाम हो नहीं सकता
सच पूछो तो ऐसा ही गाना सुनना चाहता था मैं
सो तुमने मुझे सुना दिया
अच्छा
शुक्रिया
55 Cancri E
A little about 40 light years away from earth, there is a planet 55 Cancri e which is nothing but a large diamond floating in the space. That much of diamond is worth the entire earth's GDP, hundreds of thousands times over. What would be the worth of the person who mines it all? Most likely she would be bankrupt because all that diamond will crash the diamond market like anything. So vcbe happy in the world you have inherited. Its just what it was meant to be.
आपने क्या सोचा
आपने क्या सोचा
कि सोचने से क्या होगा?
सोचने से वह होगा
जो आपने कभी नहीं सोचा ।
हमारे हर चेतन एवम अचेतन कार्य का
कालाकाश पर एक विशिष्ट प्रभाव है
वो पांव जो बढ़ा कर खींच लिया तुमने
इसका अस्तित्व सदियों तक रह जाएगा
जिस सपने को याद नहीं कर पा रहे हो
वो कभी सत्य बनके धरा पर उतर आएगा
ब्रह्मांड की एक बात बताऊँ
ये न कुछ याद रखता है
न कुछ भी भूलता है
जो कुछ भी घटित होता है यहाँ
यहीं पर झूलता है
समय का ह्रदय काँच का है
हर पल इसके ऊपर एक खरोंच है
ये देखो अनगिनत अमिट रेखाएं
इसके ऊपर हो रही हैं अंकित
जब ये काँच भर जाएगा
और समय का ह्रदय फट जाएगा
तब हमारे आगे से ये अँधकार छट जाएगा
पर्दा उठ जाएगा
और ये सारा खेल क्या था
हमें समझ आ जाएगा
कि सोचने से क्या होगा?
सोचने से वह होगा
जो आपने कभी नहीं सोचा ।
हमारे हर चेतन एवम अचेतन कार्य का
कालाकाश पर एक विशिष्ट प्रभाव है
वो पांव जो बढ़ा कर खींच लिया तुमने
इसका अस्तित्व सदियों तक रह जाएगा
जिस सपने को याद नहीं कर पा रहे हो
वो कभी सत्य बनके धरा पर उतर आएगा
ब्रह्मांड की एक बात बताऊँ
ये न कुछ याद रखता है
न कुछ भी भूलता है
जो कुछ भी घटित होता है यहाँ
यहीं पर झूलता है
समय का ह्रदय काँच का है
हर पल इसके ऊपर एक खरोंच है
ये देखो अनगिनत अमिट रेखाएं
इसके ऊपर हो रही हैं अंकित
जब ये काँच भर जाएगा
और समय का ह्रदय फट जाएगा
तब हमारे आगे से ये अँधकार छट जाएगा
पर्दा उठ जाएगा
और ये सारा खेल क्या था
हमें समझ आ जाएगा
वर्तमान
वर्तमान क्या है
वो जो हर पल नष्ट हो रहा है
बात कितनी विचित्र है
भूत जिसको तुमने कभी नहीं देखा
बस उसी को देखा जा सकता है
और परखा जा सकता है
भविष्य तो बस एक गणित का निर्माण है
जो वर्तमान के अस्तित्व को समझने के लिए उपयोगकारी है
वर्तमान है
पर उसे देखा नहीं जा सकता
भविष्य कभी नहीं आता
परन्तु उसे देखा जा सकता है
भूत निर्जीव है
पर लगातार वर्तमान को अपना ग्रास बनाता है
और बढ़ता जाता है
क्या समझे
ये ईश्वर की प्रयोगशाला है
जहाँ मिथ्या ने प्रमाण का लबादा
सत्य से छीन लिया है
और स्वयं ओढ़ लिया है
वो जो हर पल नष्ट हो रहा है
बात कितनी विचित्र है
भूत जिसको तुमने कभी नहीं देखा
बस उसी को देखा जा सकता है
और परखा जा सकता है
भविष्य तो बस एक गणित का निर्माण है
जो वर्तमान के अस्तित्व को समझने के लिए उपयोगकारी है
वर्तमान है
पर उसे देखा नहीं जा सकता
भविष्य कभी नहीं आता
परन्तु उसे देखा जा सकता है
भूत निर्जीव है
पर लगातार वर्तमान को अपना ग्रास बनाता है
और बढ़ता जाता है
क्या समझे
ये ईश्वर की प्रयोगशाला है
जहाँ मिथ्या ने प्रमाण का लबादा
सत्य से छीन लिया है
और स्वयं ओढ़ लिया है
Monday, March 15, 2021
कुछ ही आँसू
कुछ ही आँसू ग़ज़ल बन पाते हैं
बाकि तो बस यूँ ही बह जाते हैं
बहुत सीधे और सरल हैं ईश्वर के नियम
कड़े हैं कानून जो हम अपने लिए बनाते हैं
कब तक चलेंगे साथ अंधेरा हो ही जाएगा
चलो रुककर कहीं अब घर बनाते हैं
नहीं बनी बात तो कोई बात नहीं
किसी और बात में अब दिल लगाते हैं
एक स्वप्न देखा और फ़िर खुल गईं आँखें
अब यहाँ से रास्ते अलग हो जाते हैं
बाकि तो बस यूँ ही बह जाते हैं
बहुत सीधे और सरल हैं ईश्वर के नियम
कड़े हैं कानून जो हम अपने लिए बनाते हैं
कब तक चलेंगे साथ अंधेरा हो ही जाएगा
चलो रुककर कहीं अब घर बनाते हैं
नहीं बनी बात तो कोई बात नहीं
किसी और बात में अब दिल लगाते हैं
एक स्वप्न देखा और फ़िर खुल गईं आँखें
अब यहाँ से रास्ते अलग हो जाते हैं
Monday, March 8, 2021
किस्सा दानी आदमी का
एक बार एक अमीर आदमी था । वो बहुत अमीर था । और बहुत वर्षों से अमीर था । एक दिन उसके मन में विचार आया कि वो अब इतना अमीर हो चुका है कि अब उसे दान करना चाहिए । वो दान करने के लिये उपयुक्त अवसर खोजने लगा । उसने बहुत सोचा कि किसे दान करूँ । उसने अपने आसपास देखा तो सोचा कि मेरे कई कुटुंबी काफ़ी ग़रीब हैं क्यूँ न इन्हें ही दान दे दूं । पर फिर सोचा कि इन्हें दान देने से सब लोग सोचेंगे कि अपने ही घर कुटुम्ब में पैसा बांट दिया और इसे कोई दान नहीं मानेगा । फिर उसने सोचा कि अपने मातहत कर्मचारियों को दान दे देता हूँ । लेकिन फिर सोचा कि इन्हें अगर कुछ भी दिया तो ये तो अपना हक़ समझकर लपक लेंगे और धन्यवाद तक नहीं करेंगे । और ऐसा सोचकर ये विचार भी त्याग दिया । इसी उधेड़बुन में था ये अमीर आदमी कि इसकी मोटर के आगे एक भिखारी आ गया और लगा भीख मांगने । आदमी ने जेब से सौ का नोट निकाला तो ड्राइवर बोला कि अगर आप इसे सौ का नोट देंगे तो सुबह शाम आपकी गाड़ी के बाहर भिखारी ही खड़े रहेंगे । आदमी ने पूछा 'अच्छा तो इनका क्या रेट है?' । ड्राइवर ने बताया एक रुपया बहुत है । आदमी ने सोचा कि उसके पास तो दान करने के लिए बहुत सारा रुपया है, अग़र वो ऐसे एक एक रुपया करके दान करने लगा तो इसमें तो बहुत समय व्यर्थ हो जाएगा । सो वो बिना अपनी मोटर का शीशा नीचे किये आगे निकल गया । आदमी अपने दफ़्तर पहुंचा तो मिलने वालों का तांता लगा हुआ था । उसने एक को बुलाकर पूछा कि आप लोगों के आने का प्रयोजन क्या है ? व्यक्ति ने बताया कि हमें मालूम हुआ कि आप एक अमीर आदमी हैं और दान के लिए अवसर ढूँढ रहे हैं । हम एक विशेष कम्पनी से वास्ता रखते हैं जिसका नाम एनजीओ है । आप हमें दान कर दीजिए हम आपसे लेकर आगे दान कर देंगे । आदमी को बड़ी खुशी हुई उसने एक बड़ी सी चेकबुक मंगाई और उसमें एक बड़ा सा चैक काटकर बोला 'मेरे नाम का ज़्यादा प्रचार करने की ज़रूरत नहीं है, इसे गुप्त दान ही समझो' । एनजीओ वाला बोला, 'क्यूँ मसखरी करते हैं । इसमें प्रचार तो दूर हमारा आपसे मिलने आने का खर्चा भी नहीं निकलेगा । हमारी कम्पनी ने लोगों को इतना दान दिया है, इतना दान दिया है कि आज हमारी 12 मुल्कों में 12 मंज़िल की 12 इमारतें हैं । आप अगर दान का दरिया हैं तो हम समंदर, जिसमें आप जैसी सैंकड़ों धाराएं आके मिल जाती हैं और बेवजूद हो जाती हैं । " ये कहकर कम्पनी वाला अपनी राह को चला और आदमी ने अपनी बैंक को फोन करके stop payment करा दिया । शाम को अमीर आदमी क्लब में अपने एक पुराने यार से मिला और बोला, 'सुबह से चाहता हूँ कि किसी को दान करूँ पर कोई इसके लायक मिल ही नहीं रहा' । यार बोला कि तुम मेरी कंपनी में invest क्यूँ नहीं कर देते मैं कब से तुमसे कह रहा हूँ । आदमी कुछ सोचते हुए बोला, " कर तो दूँ, पर घाटे का सौदा है' ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...