रात का पंछी
अपनी बाहों से कर आज़ाद
साहिल पर मुझे उतार
बस उड़ चला है
सुबह अभी हुई नहीं है
सूरज भी पूरा उगा नहीं है
तारे भी अभी छुपे नहीं है
सबकुछ बस होने ही हो को है
ये जगह जहाँ मैं अभी खड़ा हूँ
ये लम्हा
ये मुकाम
ये एक संगीत है
एक ऐसा संगीत
जिसे छुआ जा सकता है
देखा जा सकता है
चखा जा सकता है
जिसे लम्बी लम्बी सांस लेकर
अपने अंदर भरा जा सकता है
अपनी बाहों से कर आज़ाद
साहिल पर मुझे उतार
बस उड़ चला है
सुबह अभी हुई नहीं है
सूरज भी पूरा उगा नहीं है
तारे भी अभी छुपे नहीं है
सबकुछ बस होने ही हो को है
ये जगह जहाँ मैं अभी खड़ा हूँ
ये लम्हा
ये मुकाम
ये एक संगीत है
एक ऐसा संगीत
जिसे छुआ जा सकता है
देखा जा सकता है
चखा जा सकता है
जिसे लम्बी लम्बी सांस लेकर
अपने अंदर भरा जा सकता है
