Wednesday, December 30, 2015

बड़ा हरा पेड़

एक बड़े हरे जंगल में
एक बड़ा हरा पेड़
जंगल से भी पुराना पेड़
जंगल से भी हरा पेड़
इतना हरा पेड़ कि उसकी डालियाँ ही नहीं
उसका तना भी हरा था
बहुतेरी हरी बेलों और लताओं से
उसका सीना ढंका था
पेड़ की जड़ों ने पूरे जंगल को थामा हुआ था
जंगल का ये पेड़
जंगल के लिए
आसमां था

Monday, December 21, 2015

Ek sher

इंसान पर मुसीबतों का दौर तभी से टूट जाता है
मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है

जो कोई हमें बहुत गहरा ज़ख्म दे जाता है 
वो उतना ही इन्तहाई करीब आ जाता है 


Friday, October 9, 2015

Dange mein insaan

बड़े लोगों ने
दंगा कराया
शहर जलाया
और लहू बहाया

वो बहता हुआ लहू
मेरी चौखट तक भी आया

मैं ज़ोर से चिल्लाया!
मुझे छोड़ दो भाई
मैं एक आम इंसान हूँ
मैं उतना ही हिन्दू हूँ
जितना मैं मुसलमान हूँ

Monday, October 5, 2015

शहर में ठहरना

छुट्टी का दिन ठहरा शहर
साँझ से पहले का पहर
हवा ठहरी हुई है
वक़्त भी गया है ठहर

माथे पर जैसे कुछ लकीरें ठहर जाती है
और उठती गिरती भौंहें उन्हें आकार दे जाती हैं
जैसे ये सामने समुद्र और इसकी लहरें
आकर टकराती हैं शहर से और वापस चली जाती हैं

मैं भी ठहर गया हूँ यहाँ
एक बेंच पर जो जुडी है ज़मीन से
मेरी साँसे चुप हैं
मेरे माथे पर बल नहीं है
मेरी आँखें शून्य को तकती हैं
और भरती हैं रंग
सामने फैले इस खाली कैनवास पर

रंग जो आग के हैं
कुछ लाल कुछ पीले कुछ नीले

क्योंकि जो ठहरा हुआ हो
वो शांत भी हो कोई ज़रूरी नहीं

Saturday, October 3, 2015

भाग्य

एक बार एक आदमी ने भगवान से कहा कि मैं भाग्य को ललकारना चाहता हूँ उससे मुक़ाबला करना चाहता हूँ । भगवान ने उसकी बात मान ली और कहा कि फलां मैदान में ठीक एक माह बाद भाग्य और इंसान का मुक़ाबला होगा । क्योंकि इंसान को क्रिकेट का खेल अच्छा आता था इसीलिए उसी की प्रतियोगिता रखी गई।

आदमी बहुत मेहनती और ईमानदार था । वो सुबह होने से पहले उस मैदान में पहुँच जाता और सूरज ढलने के बहुत बाद तक मुक़ाबले के लिए खुद को तैयार करता रहता। वो उस मैदान के कई चक्कर लगाता । पिच पर भागता । कई सौ बार गेंद को मैदान के बाहर मारता। उसकी तकनीक उत्तम थी, उसका खेल श्रेष्ठ । उसी के बारे में ल'अपूर्व ने कहा -

"अतुल तेरा बल, अजय तेरा श्रम
अमर तेरे मन की ज्वाला
पूर्ण प्रतिज्ञा करे जो ठाने
मनुज अटल निश्चय वाला"

प्रतियोगिता से एक साँझ पहले इंसान ने महसूस किया कि उसकी तैयारी बेहतर है । मुक़ाबला रोमांचक होगा। टक्कर का होगा । वो दिल से खेलेगा । जी जान से खेलेगा। बाकि जैसा भाग्य में हो...

वो मुक़ाबले के तय समय से पहले ही मैदान में पहुँच गया। उसका चक्कर लगाया । और क्रीज़ पर जम कर खड़ा हो गया और भाग्य के आने का इंतज़ार करने लगा । पर भाग्य नहीं आया।

फिर उसने देखा कि मैदान के दक्षिणी छोर पर भाग्य की कलाई मुड़ने लगी। मानों वो मैदान के अंदर से निकल रही हों। फिर उसके पीछे से भाग्य की उंगलिया उठने लगीं। उसके पाँव के नीचे से ज़मीन खिसकने लगी और वो भाग्य के हाथ पर लड़खड़ा कर गिर गया। भाग्य ने उसपर अपना शिकंजा कस लिया और उसे मसल कर रख दिया।

उस जगह पर कई दिनों तक राहत कार्य चला । उस आदमी की पसलियाँ तक नहीं मिली।

Monday, September 14, 2015

Safe Haven

 एक आदमी एक खोए हुए पहाड़ की एक ग़ुम हो चुकी गुफा तक जा पहुंचा | उसे यहाँ तक आते हुए किसी ने नहीं देखा | उसके क़दमों ने कैसे भी निशाँ नहीं छोड़े और किसी का उसके पीछे उसे ढूँढने आने का तो सवाल ही नहीं था |  वर्षों की तपस्या से उसने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया था कि उसे कोई नहीं जानता था, किसी की बही में उसका नाम न था | न उसके ऊपर कोई ज़िम्मेदारी थी न कोई ऐसी वजह जो चिल्ल-पों की दुनिया में उसकी राह तकती हो |

वो आज़ाद था |

वादी सुरम्य है, गुफ़ा गर्म |

गुफा में पहुँच कर उसने घास का एक मुलायम तकिया अपने लिए तैयार किया और ठन्डे पानी की नहर का एक नलका गुफा में ही ले आया | उसके आहार का ख्याल रखने के लिए वादी में बहुत था | वो गुफा में ही बस गया | यहाँ उसे कोई तकलीफ नहीं होगी उसका दिमाग शांत रहेगा |

रात हुई | वादी में भूकंप आया | गुफा गयी गिर | आदमी गया फँस | नलका रहा दूर | फलों से लदा पेड़ रहा लहलहाता लेकिन दूर | 

बहुत कष्टों के बाद , एक अरसे के बाद वो अपने सुरक्षित ठिकाने पर ठिकाने लग गया |

Monday, January 5, 2015

Verge

रात का पंछी 
अपनी बाहों से कर आज़ाद
साहिल पर मुझे उतार 
बस उड़  चला है

सुबह अभी हुई नहीं है
सूरज भी पूरा उगा नहीं है
तारे भी अभी छुपे नहीं है

सबकुछ बस होने ही हो को है 

ये जगह जहाँ मैं अभी खड़ा हूँ 
ये लम्हा
ये मुकाम

ये एक संगीत है

एक ऐसा संगीत
जिसे छुआ जा सकता है
देखा जा सकता है
चखा जा सकता है
जिसे लम्बी लम्बी सांस लेकर
अपने अंदर भरा जा सकता है 

Sunday, November 16, 2014

बयान


कल शाम मैं उन भाग्यशाली हज़ार लोगों में शामिल था जिन्होंने हज़रत निजामुद्दीन परAnkit Chadha, Bindhumalini Narayanswamy, Vedant bharadwaj और Ajay Tipaniya की खुसरौ पर म्यूज़िकल performance देखी | सुबह तक performance का रंग ज़हन में और पक्का हो गया है | अद्भुत और बेमिसाल | खुसरौ की शायरी हमने बहुत जगह सुनी है पर कल उनसे मुलाक़ात हुई | हज़रत Ankit ने सदियों का फासला तय कर खुसरौ को बिलकुल हमारे नज़दीक ला खड़ा किया | उनके किस्से अलंकृत उर्दू, कॉर्पोरेट इंग्लिश तो कभी ठेठ दिल्लीवाली हिंदी में सुनाकर हमारी उनसे दोस्ती करा दी | वेदांत और बिन्धुमालिनी जी के गीत आस-पास अभी भी कहीं हवा में तैर रहे हैं |
"Guftam ke raushan az qamar
guftaa ke rukhsaar-e man ast
Guftam ke shiiriin az shakar
guftaa ke guftaar-e man ast"
ये बयान मैं इसलिए दे रहा हूँ क्यूंकि कल मैंने जाना कि 'गंगा-जमनी तहज़ीब' एक जीवंत सभ्यता है जिसका हम हिस्सा हैं | Ankit Chadha के शब्दों में कहूं तो खुसरौ की शायरी में गेंदे के एक फूल की तरह उर्दू, फ़ारसी, संस्कृत, हिदी, पंजाबी, ब्रज सबकी पंखुडियां मिल जाएंगी | पर उस फूल में जो खुशबू है वो हमारी ज़मीन की है, हमारी मिटटी की है | कहते हैं की रिश्ता चाहे एक हो पर वो होता हमेशा दो लोगों या दो चीज़ों के बीच है | और उस रिश्ते को बनाने के लिए एक फासला तय करना पड़ता है | तो कल जब खुसरौ के माध्यम से हम अपनी ज़मीन से जाकर जुड़े तो जिस आनंद की अनुभूति हुई वह अवर्णनीय है |

Saturday, September 13, 2014

Celebration of life

हम सब यहाँ
अपनी कलम को रूह में डुबो कर ढूंढ रहे हैं
वो.
जो दो..
नंगे पाँव नर्म घास पर चलकर
पा  चुके हैं  

Saturday, December 28, 2013

विश्वास

सूरज  सर पर है
लोग घरों में बंद
तेज़ लू चल रही है
प्यास से गला सूखा जा रहा है

ऐसे में

सुबह से दीवानी एक दूब को
ये विश्वास ही नहीं
कि ओस अब नहीं है
कहीं भी नहीं
… वो चली गई

Saturday, September 21, 2013

Observation

झटके से
खींचकर
किंवार ढालते हैं और

कांच को कुचलकर
नंगे पाँव चलते हैं

फ़िर 

बहुत कसकर
मींचकर
जब आँखें बंद करते हैं ।

ऐसे में

जब हम लिखते हैं तब भी आज़ाद नहीं रहते 
डर लगता है कि कोई पढ़ लेगा

Sunday, September 15, 2013

सूरज की एक किरण

सूरज की किरणें रात भर दुनिया की थकान मिटने का इंतज़ार करती हैं और फिर सुबह होते ही वो सूरज से आज़ाद हो धरती पर पहुँच जाती हैं । पृथ्वी  और सूरज के बीच के लम्बे काले ब्रह्माण्ड को चीरती हुई, धरती के वायुमंडल में आकर  ये किरणें अपनी अपनी टोलियाँ बनाकर निकल जाती हैं । उनके होने के अहसास से पूरा जगत अनेक रंगों से भर जाता है । कोई बारिश की बूंदों के आरपार छुपम छुपाई खेलती हैं, तो कोई मंद गति से बहने वाले कोहरे पर थिरकती हैं ।  बहुत सी टोलियाँ नर्म घास पे जाकर कूदती हैं, उनकी रगों में स्फूर्ति भर देती हैं ।

इन्हीं में से कुछ का प्रिय खेल होता है नदी के साथ दौड़ लगाना । वो दिन भर घाट किनारे बैठी रहती हैं । जब जी आता है घाट की मिट्टी ओढ़ लेती हैं, नदी में डुबकी लगाती हैं, खेलती हैं , सहेलियों से रूठती हैं मनाती हैं । इन्हीं में से एक किरण , उत्साही, नदी में कहीं बहुत भीतर चली गई । शाम हो गई सभी किरणें उसे ढूँढने लगीं , पर वो हठी थी , नहीं आई ।

सूरज ने अपना कालीन बिछा दिया । सभी किरणों को आवाज़ दी कि अब चलो शाम हो गई है । उन्होंने अपने पिता से कहा कि एक किरण नदी में कहीं रह गई है । उसे ढूंढना पड़ेगा । सूरज उदास हो गया । उस किरण के लिए उसका मन व्याकुल हो उठा । सांझ की बेला में उसे ढूँढना मुश्किल था । सूरज समय चक्र से बंधा है ।" हमें शाम होते ही जाना पड़ेगा । अब सुबह आएँगे । "

और ऐसे सूरज अपनी सब किरणों को लेकर चला गया ।

रात होते ही खोई हुई किरण कुछ घबराई ।  टिमटिमाती हुई वो सतह पर पहुंची पर सूरज की कालीन सिमट  चुकी थी । चारों तरफ अँधेरा था । वो डर गई । अँधेरे की दुनिया में वो अकेली थी और सबसे अलग ।

किसी तरह वो नदी के बीच एक पत्थर पर चढ़ के बैठ गई । यदा कदा नदी गर्जना करती । पत्थर पर टकराकर उसकी लहरें मानों हवा में सांप बनाती । पूरी रात किरण उसी पत्थर पर दुबकी, सहमी बैठी रही ।

सुबह हुई । सूरज ने अपना कालीन फिर बिछाया । ठिठुरती हुई किरण उसपर चढ़कर वापस सूरज के घर पहुँच गई । सब सहेलियों से मिली । फ़िर छोटी सी वो किरण सूरज पर बहुत भड़की । " मैं खो गई थी आपने मुझे ढूँढा क्यों नहीं ! "  ।  सूरज उदास हो गया, "मैंने तुम्हे बहुत ढूँढा पर  मैं प्रकृति के नियमों में फंसा हूँ , मुझे तो रोज़ उगना और ढलना है , मुझे जाना पड़ा " किरण नहीं मानी "  आप सबसे शक्तिशाली हो ।  परम प्रतापी । सारी दुनिया में अपने जैसे अकेले । कुछ देर और नहीं रुक सकते थे ? आपको तो ये करना चाहिए था की ज़मीन पर उतरते  और उस नदी को ही सुखा देते और मुझे अपने साथ लेकर आते  "

सूरज झेंप गया … बड़ी देर बाद बोला " मैं तुमसे बहुत प्रेम करता हूँ ,  चाहता तो मैं ये था की पूरी पृथ्वी को ही  वाष्प में बदल दूं  और तुम्हे ले आऊं , मैं ऐसा चाहता था, ऐसी शक्ति भी है मेरे पास , पर … ऐसा करना संभव नहीं था पर … मैं रुक नहीं सकता … " । " और अगर मैं सुबह मिलती ही नहीं तो ? फ़िर , फ़िर  क्या करते ? " । "… ऐसे में  मुझे बहुत दुःख होता , शायद मैं बहुत रोता "   

Thursday, August 15, 2013

Two Minutes of truth



: हमेशा  सच बोल पाना , इस ज़माने में !
(हंसी)
: असंभव
: impossible  
: नामुमकिन  
: क्यूंकि सच कहा नहीं जीया जाता है 

:मैं चार साल का था , चाचा मेरे पास आते, मुझे पुचकारते और कहते की 
: तू तो मेरा favourite है 

: झूठे थे चाचा, अरे उस दिन मैं बस एक मजदूर की सिगरेट ही तो उठा कर पी रहा था कि  इतने में चाचा आये और 
( थप्पड़ )
चार साल का था मैं, इतने से बच्चे को कोई मारता है क्या?
: लेकिन उस दिन चाचा ने न कुछ कहा, न कुछ सुना उन्होंने बस किया उस दिन चाचा ने अपने प्रेम को जीया 
: caferati में आने वाले हर शख्स में वो चाचा भी है और वो बच्चा भी , चाचा जब परफॉर्म करता है तब वो ये नहीं सोचता की सामने बच्चा उसके बारे में क्या सोचेगा 
: और सामने बैठा बच्चा भी चाचा के उस सीधे, सपाट और कभी कभी मायूस सच में भी चाचा के जीवंत प्रेम को महसूस कर लेता है 
: सच जब इस बोर्ड के सामने आता है तो 
: अपना नाम लिखने में हिचकिचाता है 
: कतराता है 
: पर फिर कहीं न कहीं अपना नाम लिख देने की ताकत , सच को प्रेम देता है 
: और फिर जब सच यहाँ आता है , तब उसके पास दो मिनट होते हैं 
: सिर्फ दो मिनट 
: पर यकीन मानिये , ये दो मिनट सच जीने के लिए काफी होते हैं 

These two minutes are not the two minutes of greatness, these are the two minutes of truth.


Monday, December 24, 2012

कायदा

कायदा

बेफिक्र उड़ने वाले बादल से कहो
" रुको, इत्मिनान  भी एक बला  है, तौबा करो "
फिर रस्सी से बाँधो ,
ज़मीं पर उतारो
सुराही में बंद करो
और हुक्म दो , " अब ,  उड़ो ! "

ये  कायदा-ए -शहर है, 
कबूल  करो ।

Tuesday, May 22, 2012

Version

Of late, this is what i have observed about myself. I have become more tolerant, innocent and receptive. So much so that it is easy for me to receive others' thoughts and reproduce them without any translation or modification. As if they are my own. 
They undergo no alteration neither are they encountered by any sort of resentment as they usurp my understanding. I have never been so eager to accept or believe new things, never been so version-less

everytime i am about to express an opinion i fear in retrospect ... whose version is it?

Monday, May 7, 2012

Mistake

Being human, its more of an obligation to make mistakes.
To stray to the point of getting lost. To lose a great deal at the gain of very little. That is why i always encourage people when they decide to go wrong. I am always enticed to follow their odyssey from rage to regret.
Surprisingly, the regret part is getting more and more vestigial. More and more people now know the importance of falling prey to life. They stray but make comebacks. Fall apart to recreate.  They tell me, "You know you're sorry, when you know you're not going to do it again".  I am aghast at their success.

The mistake of making the same mistake twice, is usually the one that costs.

Wednesday, April 11, 2012

Hypothesis

Nobody deserves the love of God. . There's no moral path following which you can be worthy of his love. He is free to spend it on whomever he wants. It is abundant yet exclusive.
This arrangement is also called natural justice (or the lack of it) :)

In lieu, he has done this thing, he has bestowed this power to man that he can, by conscious efforts elevate himself to become worthy of his praise. That chance is always there, with everyone, in all ages. And this is a great thing.

Wednesday, March 21, 2012

Keep Knocking

I am one of those people who can never decide. Who are in two minds whether to take the escalator or the stairs . To say something or not, to laugh at a joke or not. It is useless to ask me to take a call in a toss of coins, It takes me an eternity to utter.

an easy identification of people like me, is our cellphones. Where the heaviest item is the drafts folder.

"everything should  flow naturally"

Saturday, March 10, 2012

फ़च्च्च

मटर जैसा आदमी
सुईं जितना गुनाह
और 
पर्वत सम बोझ
रोज़
हर रोज़

 ....

Sunday, March 4, 2012

come around

I had long forgotten what i once told lizzy.

"love is an unfair game to play, because you are not allowed to keep a plan B beforehand'

I was glad that it came back.Thanks.

Featured Post

ek ghazal

मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ  ...