एक मछली
लहरों से छिटक कर
ज़मीन पर आ गिरी
और ज़मीन पर गिरते ही
उसकी आँख लग गई
ज़मीन पर पड़ी मछली
रही सपनों में गुल
बांध रही हवाओं में
नए नए पुल
फिर न जाने किसी को
उसपर तरस आया
मार कर दो पानी की छींटे
किसी ने उसे जगाया
जगी तो मछली
देखा कि पानी नदारद है
और वो तो पुख़्ता ज़मीन पर यकायक है
बिना पानी के
क्या जीती मछली
तड़प उठी मछली
उछल पड़ी मछली
बिना पानी के कितना छटपटाई मछली