Sunday, August 25, 2024

mummy

 माताजी 8 साल की थीं । ग़ाज़ियाबाद में डाकुओं का क़हर था । आए दिन डकैती होती थी । लोगों ने जगार लगानी शुरू की । माताजी क्या डाकुओं से डरने वालीं थीं । उन्होंने  बाऊजी (नाना) से ज़िद करके एक लकड़ी का डंडा ले लिया और बोलीं कि अपने घर की चौकीदारी मैं स्वयं करूँगी । माताजी बताती थीं कि छत पर सुबह चार बजे तक पहरा देती थीं और सबसे बुलंद आवाज़ में जगार लगाती थीं । ऐसी पराक्रमी थी माताजी और ऐसा जीवट उन्होंने जीवनभर दिखाया । ऐसा नहीं है कि वे भय को पहचानती ही न थीं । उनका ह्रदय बहुत कोमल और संवेदनशील था और वे जल्दी ही भावुक हो जाती थीं किंतु वे भय पर तुरंत विजय भी पा लाती थीं । इस बार भी उन्हें आभास तो हो गया था कि अंतर्ध्यान होने का समय आ गया है किंतु वे एक क्षण भी इस बात को लेकर विचलित न दिखीं ना कोई घबराहट ही दिखाई दी । वे आख़िरी समय तक वह करती रहीं जो उन्हें करना अच्छा लगता था । उनका मन प्रसन्न था और आत्मा आनंद में थी। 

Featured Post

ek ghazal

मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ  ...