Sunday, August 25, 2024

मेरे मन के भीतर

 मेरे मन के भीतर 

मत झांको 

दूर खड़े रहो 

बहुत ध्यान से 

उचको मत 

देखो उसमें एक शून्य है 

एक विशालकाय शून्य


वो इतना विशाल है कि

मेरी सारी जुर्रत

और सारी अभिलाषाएँ

उसके अंदर समा गई हैं 

और अब उनके बाहर आने का कोई आसार नहीं 


उसके भीतर इतनी ही ख़ाली जगह है 

जितना कि किसी परमाणु और उसके इलेक्ट्रॉन की मध्य होती है 


वह इतना गहरा है 

कि सुईं के गिरने की आवाज़ भी 

भयानक शोर लगती है 


उसके बारे में कोई भी सवाल 

मेरी निजता का हनन हैं 

Featured Post

ek ghazal

मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ  ...