आदमी का जाना काम पर
काम से आना घर
इतने में कुछ हो ना जाए
इसी का रहता है डर
कर्ज़ सब चुकाने की
फ़र्ज़ सब निभाने की
ग़लती से भी ग़लती न हो
इस बात की रहती है फ़िकर
ग़लतियों के बोझ से
दबा है आदमी
काट रहा ज़िंदगी
की सज़ा है आदमी
कबाड़ी की दुकान पर
जो खड़ा है आदमी
सपनों को बेचता
रद्दी में आदमी
नौकरी बचाने में
ज़िंदगी कट जाती है
ज़िंदगी जीने में
सैलरी कट जाती है
आदमी की उम्र
पल भर में खप जाती है
आदमी है आदमी
औरत भी आदमी