Friday, August 9, 2024
सच की पार्टी
एक बार एक छोटा सा सच था । उसे अपने दोस्त के यहाँ पार्टी में जाना था । लेकिन उसका मन नहीं था । उसे उसके मम्मी पापा ने बहुत मनाया और वो जाने के लिए राज़ी हो गया । सूट बूट पहनकर एकदम ढिंचक । वो घर से बाहर निकला लेकिन अंधेरे में डर गया और वापस हो लिया । कुछ देर बाद फिर उसने हिम्मत जुटाई और आगे बढ़ा । लेकिन दरवाज़े तक पहुंचकर वापस आ गया । उसे दरवाज़ा खोलने में डर लग रहा था । तभी पार्टी में आने वाली उसकी सहेली आई और उससे पूछा कि वो दरवाज़े पर खड़ा किसका इंतज़ार कर रहा है । सच बोला कि मुझे ये कौतूहल है कि किसी को मेरा आना पसंद आएगा भी या नहीं । सहेली ने कहा " क्यों नहीं पसंद आएगा । तुमसे तो सब मिलना चाहते हैं । " उसकी बात मानकर वो पार्टी में घुस तो गया लेकिन वहाँ पहुंचते ही ओझल हो गया । किसी ने उसकी सुध न ली न उसे पहचानने की कोशिश ही की । एक आध कोई व्यक्ति उससे बात करने आया भी तो सच ने कोई न कोई बेहूदा बात करके उन्हें भी अपने पास से चलता किया । अंत में अलग थलग मायूस सा होकर वो एक कोने में दुबककर बैठ गया । वो ग्लानि में घुला ही जा रहा था कि एक आवाज़ ने उसे पुकारा, 'मेरे साथ डांस करोगे?' । सच ने ऊपर देखा तो उसकी सहेली उसे देख कर मुस्कुरा रही थी । सच ने उसका हाथ थामा और कुछ झिझक के साथ उठ खड़ा हुआ । दोनों संगीत की मद्धम लहरियों पर नृत्य करने लगे । कभी पास आना, कभी दूर जाना कभी गोल घूम जाना । सच को ये पता ही नहीं था कि वो भी नृत्य कर सकता है । लोग अवाक रह गए । सब सच को देख देख कर रश्क़ करने लगे और उसकी सादगी की प्रशंसा करने लगे । पार्टी खत्म हुई तो सबके मन में सच के लिए प्रेम और सम्मान था । पार्टी से निकल कर सच ने अपनी सहेली की तरफ़ धन्यवाद के भाव से देखा और कहा "झूठ, अगर आज तुम न होते, तो मेरा न जाने क्या होता " ।
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...