Monday, June 23, 2025
Mufasa
उजाला
एक बात
नदारद
दिखाई नही देता
Wednesday, February 26, 2025
तो हम क्या करें
Wednesday, August 28, 2024
One dialogue
Ye dialogue (ya aisa hi kuch) college ke aakhiri play klassroom ka hai
मैं पैदा हुआ
माँ की ममता ने मुझे मासूमियत का नक़ाब दे दिया
बड़ा हुआ तो बड़े सपनों के बोझ ने मुझे महत्वाकांक्षाओं का नक़ाब दे दिया
मैं किसी के आगे था तो किसी के पीछे
मैंने प्रतिस्पर्धा का नक़ाब ओढ़ लिया
जब इच्छा के अनुसार फल नहीं मिला तो मैंने ईर्ष्या का नक़ाब ओढ़ लिया
बस फिर क्या था
कभी पाप कभी पुण्य
कभी अच्छा कभी बुरा
कभी सच्चा कभी झूठा
कभी चालू कभी धर्मात्मा
कभी दंभी तो कभी दमित
कभी भीरु कभी भयकारी
मैं नक़ाब पे नक़ाब पहनता गया उतारता गया
पहनता गया उतारता गया
मैंने इतने नक़ाब पहने इतने उतारे
कि मेरा चेहरा छिल गया
और एक नक़ाब बन गया
आदमी का जाना काम पर (draft)
आदमी का जाना काम पर
काम से आना घर
इतने में कुछ हो ना जाए
इसी का रहता है डर
कर्ज़ सब चुकाने की
फ़र्ज़ सब निभाने की
ग़लती से भी ग़लती न हो
इस बात की रहती है फ़िकर
ग़लतियों के बोझ से
दबा है आदमी
काट रहा ज़िंदगी
की सज़ा है आदमी
कबाड़ी की दुकान पर
जो खड़ा है आदमी
सपनों को बेचता
रद्दी में आदमी
नौकरी बचाने में
ज़िंदगी कट जाती है
ज़िंदगी जीने में
सैलरी कट जाती है
आदमी की उम्र
पल भर में खप जाती है
आदमी है आदमी
औरत भी आदमी
पुरस्कार
एक बार एक अच्छा आदमी था । वो एक नए शहर को गया । वहाँ उसने दीन हीन अवस्था में एक भिखारी को देखा जिसकी मदद करने के बजाए लोग उपेक्षा कर रहे थे । अच्छे आदमी से यह देखा नहीं गया और उसने अपने साथ के एक आदमी से इसका कारण पूछा तो उसे जवाब मिला कि इस भिखारी से दूर ही रहना बेहतर है । आदमी को ये बात उचित न लगी और उसने इशारा करके भिखारी को अपने पास बुलाया और उसे कुछ धनराशि देनी चाही । भिखारी ने धन को सिरे से नकार दिया और आदमी का हाथ पकड़कर बोला ‘मुझे धन नहीं चाहिए । मैं एक अच्छा आदमी हूँ और मुझे अच्छा आदमी होने का पुरस्कार चाहिए | ‘ अच्छा आदमी भिखारी की ये अटपटी बात सुनकर सकपका गया और अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करने लगा । भिखारी ने उसका हाथ और मज़बूती से पकड़ लिया और बोला कि उसे अच्छा आदमी होने का पुरस्कार मिलना ही चाहिए और ये भी कि कैसे आज तक किसी ने उसे अच्छा आदमी होने का पुरस्कार नहीं दिया । वो तो भला हो कि इतने में बहुत से लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने भिखारी की लात घूँसों से मलामत करके उसे अधमरा कर दिया और अच्छे आदमी को उसके चंगुल से बचा लिया ।
Sunday, August 25, 2024
Dont worry mumma
Dont worry mumma
As you take your flight
I am not afraid
I am doing alright
You always worry about me mumma
Always ensuring that I dont fall
And so I want to tell you mumma
There is no problem at all
I am not afraid mumma
Not afraid of life or death
I am holding up just fine mumma
Not keeping any regret
Papa’s doing fine mumma
And all arrangement are smoothly done
Infact tito’s friends come home daily
And they are having fun
Mumma I have everyone around me
And all your loved ones have come to pay their respect
Every heart is full of gratitude, stories they share,
Remarkable memories, showing they care.
I am also eating fine mumma
Not skipping any meal
So you can focus on your journey
Let this be a deal
Mumma panditji tells me everyday
The perils the soul has to undergo
But I am sure mumma you are excelling on this journey as well
Mumma you used to take care of me. On every trip of mine.
Mumma I hope I am able to
Make your final journey a bit comfortable.
But mumma if i make any mistake
Mumma i am sorry
mummy
माताजी 8 साल की थीं । ग़ाज़ियाबाद में डाकुओं का क़हर था । आए दिन डकैती होती थी । लोगों ने जगार लगानी शुरू की । माताजी क्या डाकुओं से डरने वालीं थीं । उन्होंने बाऊजी (नाना) से ज़िद करके एक लकड़ी का डंडा ले लिया और बोलीं कि अपने घर की चौकीदारी मैं स्वयं करूँगी । माताजी बताती थीं कि छत पर सुबह चार बजे तक पहरा देती थीं और सबसे बुलंद आवाज़ में जगार लगाती थीं । ऐसी पराक्रमी थी माताजी और ऐसा जीवट उन्होंने जीवनभर दिखाया । ऐसा नहीं है कि वे भय को पहचानती ही न थीं । उनका ह्रदय बहुत कोमल और संवेदनशील था और वे जल्दी ही भावुक हो जाती थीं किंतु वे भय पर तुरंत विजय भी पा लाती थीं । इस बार भी उन्हें आभास तो हो गया था कि अंतर्ध्यान होने का समय आ गया है किंतु वे एक क्षण भी इस बात को लेकर विचलित न दिखीं ना कोई घबराहट ही दिखाई दी । वे आख़िरी समय तक वह करती रहीं जो उन्हें करना अच्छा लगता था । उनका मन प्रसन्न था और आत्मा आनंद में थी।
Miss you, Mumma.
I was in 1st or 2nd standard, and it was my first participation in the school’s sports meet. We were to reach the stadium in the evening. You asked me to sleep for a while so that I would be refreshed. I dictated a long list of items I wanted as an incentive to sleep, including a ‘can’ of Pepsi, which was a fairly fancy item in those days. My thinking was that you would surely be unable to fulfill my demands and would refuse. But you didn’t, Mumma, and you agreed without a hiccup.
Next, when I woke up, I asked you if you had bought all the things I wanted, and you said yes. I was so surprised, Mumma, and I also felt a bit guilty for being so unreasonable in my demands when I was quite certain that you would struggle to buy all those things.
When I think in retrospect of all those times when you sacrificed for me to get me the education and the life you thought I deserved, my head just hangs in shame, Mumma. I wish I could have been the child to you that you were to Nana. I can’t say more, Mumma, but you know all my shortcomings, although you always pulled me up. Thank you, Mumma.
एक ग़ज़ल
जिनका फैशन पिछले बरस गुज़र गया
ऐसे माल को मेले में लगाया नहीं जाता
दफ़्न ही कर इस ज़ख़्म को आज तू फ़िरोज़’
अब उम्र भर तो मरहम लगाया नहीं जाता
मेरा एक शेर जो तुम्हें बहुत पसंद था
वो शेर अब मुझसे सुनाया नहीं जाता
जुर्म की तफ़तीश मुझे मेरे घर ले आई
दरवाज़े पर खड़ा हूँ अंदर घुसा नहीं जाता
मछली का तड़पना
एक मछली
लहरों से छिटक कर
ज़मीन पर आ गिरी
और ज़मीन पर गिरते ही
उसकी आँख लग गई
ज़मीन पर पड़ी मछली
रही सपनों में गुल
बांध रही हवाओं में
नए नए पुल
फिर न जाने किसी को
उसपर तरस आया
मार कर दो पानी की छींटे
किसी ने उसे जगाया
जगी तो मछली
देखा कि पानी नदारद है
और वो तो पुख़्ता ज़मीन पर यकायक है
बिना पानी के
क्या जीती मछली
तड़प उठी मछली
उछल पड़ी मछली
बिना पानी के कितना छटपटाई मछली
मेरे मन के भीतर
मेरे मन के भीतर
मत झांको
दूर खड़े रहो
बहुत ध्यान से
उचको मत
देखो उसमें एक शून्य है
एक विशालकाय शून्य
वो इतना विशाल है कि
मेरी सारी जुर्रत
और सारी अभिलाषाएँ
उसके अंदर समा गई हैं
और अब उनके बाहर आने का कोई आसार नहीं
उसके भीतर इतनी ही ख़ाली जगह है
जितना कि किसी परमाणु और उसके इलेक्ट्रॉन की मध्य होती है
वह इतना गहरा है
कि सुईं के गिरने की आवाज़ भी
भयानक शोर लगती है
उसके बारे में कोई भी सवाल
मेरी निजता का हनन हैं
Friday, August 9, 2024
सच की पार्टी
Sunday, November 12, 2023
क़िस्सा आदमी और मशीन का
एक बार एक मशीन थी ।
उसने एक आदमी को देखा और चिल्लाई, “तुम मशीन हो । तुम मशीन हो ।”
आदमी ने उस मशीन को देखा और चिल्लाया, “तुम मशीन हो । तुम मशीन हो । “
ज़ायक़ा लें
‘रंजिश ही सही …’ में अहमद फ़राज़ कहते हैं
इक उम्र से हूँ लज़्ज़त-ए-गिर्या से भी महरूम
ऐ राहत-ए-जाँ मुझ को रुलाने के लिए आ
अब ये लज़्ज़त-ए-गिर्या क्या है साहब - ये है आंसुओं का ज़ायक़ा या फिर रोने का आनंद ।
Featured Post
ek ghazal
मुसीबतों का दौर इन्सान पर तभी से टूट जाता है मसरूफ़ियत में जब इबादत करना छूट जाता है नेक इरादे होने भर से होते नहीं नेक नतीजे करने कुछ ...
-
All our learnings in life are like band-aids. when we are ignored in a group, we learn to stay reserved. we learn to be careful once we fa...
-
अक्सर ...मुद्दे की बात छिड़ी . बकवास को भी बुलाया गया . बात से पहले बकवास पहुँच गयी और बहुत हो गयी . फिर वो लगी बात को दबाने उसे खाई में गिरा...
-
मत हटाओ इन महान पत्थरों को मत डिगाओ अपने रास्ते से इन चट्टानों को, पर्वतों को मत छेड़ो इन्हें खड़े रहने दो या बैठे या अधलेटे जैसे भ...